गर्मियों में घमोरियों होना बेहद आम समस्या है। इसमें पीठ में होने वाले छोटे छोटे दाने में खुजली होती है। आज हम इसे छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हे फॉलो करे आप इससे छुटकारा पा सकते है।
पढ़ें :- लखनऊ विश्वविद्यालय में पान मसाला व मादक पदार्थ का सेवन बैन, पकड़े गए तो 500 रुपये जुर्माना, तीन बार से अधिक पकड़े जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई
अगर घमौरियां हो गई हो तो मुल्तानी मिट्टी से राहत पा सकती है।इसे लगाने से स्किन को ठंडक मिलती है। जलन खुजली नहीं होती है।
इसके अलावा घमौरियों में आइस क्यूब को सूती कपड़े में लपेट कर हल्के हाथों में मसाज करें। इससे आराम मिलती है।
नीम एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है।घमौरियों में नीम के पानीसे नहाने में आराम मिलती है। इसके अलावा नीम की पत्तियों को पीसकर घमौरियों में लगा लें। या पानी में नीम और कपूर उबालकर नहाने से घमौरियों में होने वाले छोटे छोटे दानों में आराम मिलती है। इसके अलावा घमौरियों में एलोवेरा जेल लगाने से भी आराम मिलती है। ये न सिर्फ ठंडक पहुंचाता है बल्कि खुजलीमें भी आराम पहुंचाता है।