Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. टिंडे की सब्जी का नाम सुनकर ही बना लेते हैं मुंह तो इस तरीके से बनाएं, उंगलियां चाटकर खा जाएंगे आप

टिंडे की सब्जी का नाम सुनकर ही बना लेते हैं मुंह तो इस तरीके से बनाएं, उंगलियां चाटकर खा जाएंगे आप

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

टिंडे की सब्जी का नाम सुनकर ही लोग नाक मुंह बनाने लगते हैं।पर क्या आप जानते हैं आयुर्वेद में टिंडे को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद बताया गया है। टिंडा एंटी ऑक्सीडेंट्स, फाइबर, विटामिन सी, आयरन और पोटैशियम पाया जाता है। पाचन के लिए बेहतर होता है। इसके फायदों को देखतेहुए आज हम आपको टिंडे की सब्जी बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

दही वाले टिंडे बनाने के लिए जरूरी सामान

250 ग्राम टिंडे
100 ग्राम दही
1 प्याज
2-3 हरी मिर्च
2 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
2 तेजपत्ता
1 बड़ी इलायची
1 चम्मच गरम मसाला पाउडर
1 चम्मच नमक/ स्वादानुसार
50 ग्राम तेलहरी धनिया
4-5 काली मिर्च
1.5 चम्मच लाल मिर्च
2 चम्मच धनिया पाउडर
1 चम्मच हल्दी पाउडर

टिंडे की सब्जी बनाने का तरीका

दही वाले टिंडे बनाने के लिए सबसे पहले टिंडे, प्याज और टमाटर को अच्छे से धोकर छील लें। अब टमाटर और प्याज को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद एक कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म करें और इसमें मसाले लगाकर भून लें। मसाले भुन जाने के बाद इसमें प्याज डाल कर भूनें।

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

जब प्याज अच्छे से भुन जाए तो इसमें टमाटर और हल्का सा नमक डालकर अच्छे से पकाएं। जब ये पक जाए तो इसमें हल्दी, धनिया पाउडर औप लाल मिर्च डालें। इसे भी कुछ मिनट तक पकने दें। जब ये पक जाए तो इसमें दही डालकर पकाएं।

दही डालने के बाद इसे चलाते रहें। सभी मसाले पक जाने के बाद इसमें टिंडे और थोड़ा सा पानी डालें। जब ये पक जाए तो इसमें गरम मसाला और हल्की सी खटाई डालें। अच्छे से इसे मिक्स करें। लास्ट में धनिया की पत्ती से सजा कर इसे गर्मागर्म ही परोसें।

Advertisement