शाहजहांपुर। अगर आप चटपटा खाना खाने के शौकीन हैं तो अब आपको बाजार से महंगे मसाले खरीदने की जरूरत नहीं है। अगर आप ऑल स्पाइस पौधा (Allspice Plant) अपनी किचन गार्डन (Kitchen Garden) में लगा दें। वेस्टइंडीज और मध्य अमेरिका मूल के इस पौधे के पत्तों में लौंग (Clove), दालचीनी (Cinnamon) और जायफल (Nutmeg) का स्वाद आता है। इसके पत्तों में कई औषधीय गुण भी छुपे होते हैं।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
गार्डनिंग एक्सपर्ट मोहम्मद आलम खान (Gardening Expert Mohammad Alam Khan) ने बताया कि किचन गार्डन (Kitchen Garden) के बढ़ते ट्रेंड की वजह से इस पौधे की डिमांड काफी बढ़ रही है। लोग अपने किचन गार्डन (Kitchen Garden) में इस पौधे को लगा रहे हैं। क्योंकि आल स्पाइस पौधे (Allspice Plant) की पत्तियां देखने में सुंदर होती हैं। इसके अलावा इसमें पाए जाने वाली मसाले की सुगंध की वजह से यह बेहद उपयोगी पौधा है। यह पौधा नर्सरी में 70 से 80 रुपए में आसानी से मिल जाता है। इस पौधे को मिट्टी, गोबर की सड़ी हुई खाद या वर्मी कंपोस्ट को डालकर गमले में भी लगा सकते हैं।इसके अलावा इस पौधे को जमीन में लगा दें, तो और भी अच्छे से उगता है।
नहीं खरीदने होंगे मसाले
आल स्पाइस पौधे (Allspice Plant) की पत्तियों में लौंग (Clove), दालचीनी (Cinnamon) और जायफल (Nutmeg) का स्वाद आता है। इन पत्तियों को सुखाकर या फिर ताजी पतियों को भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आल स्पाइस पौधे की पत्तियों का शाकाहारी (Vegetarian) , मांसाहारी व्यंजन (Non-Vegetarian Dishes), बिरयानी (Biryani) और लेमन टी (Lemon Tea) बनाने में इस्तेमाल किया जाता है।
दर्द मिटाने का काम करती हैं आल स्पाइस की पत्तियां
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
आल स्पाइस पौधे (Allspice Plant) की पत्तियों में सिर दर्द, मांसपेशियों में ऐंठन और दांत दर्द की समस्या का इलाज भी छुपा हुआ है। इसमें एनाल्जेसिक या दर्द निवारक एजेंट पाया जाता है। आमतौर पर इसका इस्तेमाल दांत के दर्द के लिए किया जाता है। ऑल स्पाइस पौधा (Allspice Plant) सूजन की रोकथाम भी करता है। पेट की तमाम समस्याओं से राहत देता दिलाता है।