Benefits of eating sprouted onions: प्याज ज्यादा दिन तक रखा रह जाय तो प्याज में अंकुरित निकल आता है। आमतौर पर लोग इसे खराब समझ कर फेंक देते है। पर क्या आप जानते है। इसका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। अंकुरित प्याज (sprouted onions) एंटी ऑक्सीडेंट होता है। यह शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में हेल्प करता है। कैंसर और हार्ट से संबंधित बीमारियों में फायदा करता है।
पढ़ें :- International Epilepsy Day 2026 : मिर्गी के बारे में फैले हैं कई भ्रम , जानिए दौरे पड़ने के दौरान सही फर्स्ट एड
इतना ही नहीं अंकुरित प्याज (sprouted onions) का सेवन करने से पाचन बेहतर होता है। अंकुरित प्याज में मौजूद एंजाइम्स और फाइबर तेजी से एक्टिव हो जाते है। अंकुरित प्याज गैस, अपच और पेट के भारीपन में फायदा करता है।
साथ ही अंकुरित प्याज (sprouted onions) का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इसके एंटी बैक्टीरियल गुण इम्यून सिस्टम को मजबूत करते है। बदलते मौसम में डेली इसका सेवन फायदेमंद होता है।
यह आपके ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करने का काम करता है। अंकुरित प्याज में मौजूद सल्फर कंपाउंडस और फ्लेवोनॉइड्स जैसे क्वेरसेटिन ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। वजन कम करने में भी यह प्रभावी होता है। इसको खाने से आपका पेट भी लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है।