X Platform Banned in Brazil: दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल एलन मस्क के माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स की गिनती सबसे चर्चित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में होती है। जिसके एक्टिव यूजर्स की संख्या करोड़ो में है। हालांकि, ब्राजील में इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करना लोगों को भारी पड़ सकता है। यहां तक कि उन्हें हर दिन करीब 7.5 लाख रुपये का जुर्माना देना होगा।
पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत
दरअसल, ब्राजील की सुप्रीम कोर्ट के जज Alexandre de Moraes ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर बैन लगाया था, जो अब लागू हो गया है। जज ने ब्राज़ील में एक्स का एक नया लीगल रिप्रेजेंटेटिव अपॉइंट करने के लिए कहा था, लेकिन कंपनी के मालिक एलन मस्क ने इस बात को नजरअंदाज किया। एक्स को ब्लॉक करने के लिए अब ब्राजील टेलिकम्यूनिकेशन के अधिकारियों को 24 घंटे का समय दिया गया है।
बताया जा रहा है कि ब्राज़ील में बैन के बाद VPN के जरिए एक्स को ऐक्सेस करने वाले यूजर्स पर हर दिन करीब हर दिन 8874 डॉलर (करीब 7.5 लाख रुपये) का जुर्माना भी लगाया जाएगा। इसके अलावा, ऐपल और गूगल को उनके एप स्टोर्स से एक्स को ब्लॉक करने के लिए 5 दिन का समय दिया गया है। इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को भी मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को ब्लॉक करने के लिए 5 दिन का समय मिला है।
ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट के जज मोरेस ने अपने आदेश में कहा कि एक्स ब्राजील के सोशल नेटवर्क में पूरी तरह से गैरकानूनी माहौल बनाने में मदद कर रहा है और इसमें 2024 के स्थानीय चुनाव भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी ने बार-बार और जानबूझकर कोर्ट ऑर्डर का अपमान किया है।
रिपोर्ट के अनुसार गलत जानकारी फैलाने वाले कुछ अकाउंट्स को हटाने के कोर्ट ऑर्डर के विरोध में मस्क ने इस महीने की शुरुआत में ब्राजील में एक्स का ऑफिस बंद कर दिया था।