Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Hair care routine :दोमुंहे बालों से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो लगाएँ ये केमिकल फ्री हेयर पैक

Hair care routine :दोमुंहे बालों से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो लगाएँ ये केमिकल फ्री हेयर पैक

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

क्या आप भी दोमुंहे बालों से परेशान हैं? अगर हाँ तो आज ये आर्टिकल आप के लिए है।  दोमुंहे बाल न केवल आपके बालों की खूबसूरती पर नेगेटिव असर पड़ता है बल्कि आपकी हेयर ग्रोथ भी रुक जाती है। अगर आप अपने बालों की लंबाई को बढ़ाना चाहते हैं, तो आपके लिए दोमुंहे बालों की समस्या से छुटकारा पाना बेहद जरूरी है।

पढ़ें :- गुंडों और अपराधियों की बैसाखी पर चलती है TMC सरकार, रंगबाजी और कटमनी इनकी कमाई का है जरिया : पीएम मोदी

हैयर पैक बनाने का तरीका

इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको शहद और केले की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले आपको एक कटोरी में एक पके हुए केले के छोटे-छोटे टुकड़े करने हैं। इसके बाद आप इन टुकड़ों को अच्छी तरह से मैश कर लें। इसके बाद इसी कटोरी में 2 से 4 स्पून शहद भी निकाल लीजिए।आपको इन दोनों नेचुरल चीजों को मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है।

इस्तेमाल करने का तरीका

इसे बनाने के बाद आप  इसे लगाने की विधि को अच्छे जान लीजिये आपको इस केमिकल फ्री हेयर पैक को अपने बालों पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेस्ट रिज़ल्ट के लिए  लगभग 30 मिनट तक इस पैक को लगाए रखें। आधे घंटे के बाद आप हेयर वॉश कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हेयर वॉश के लिए किसी भी माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल किया जा सकता है।

पढ़ें :- VIDEO : कानपुर के हैलेट अस्पताल में सफाई कर्मचारी और तीमारदार के बीच मारपीट, मामले की जांच शुरू

बालों के लिए फायदेमंद

इस हेयर पैक की मदद से आपको दोमुंहे बालों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा केले और शहद में पाए जाने वाले तत्व आपकी हेयर ग्रोथ को बूस्ट करने में भी कारगर साबित हो सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रूखे और बेजान बालों को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए भी इस हेयर पैक को हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बनाया जा सकता है।

 

 

पढ़ें :- LPG Gas Cylinder : बुकिंग के बाद भी अगर डीलर नहीं दे रहा सिलेंडर तो कहां करें शिकायत? भारत गैस, इंडेन और HP के हेल्पलाइन नंबर जारी
Advertisement