Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Tomato sauce at home: घर में ही बनाना चाहती है टमाटर सॉस, तो ये है बहुत आसान रेसिपी

Tomato sauce at home: घर में ही बनाना चाहती है टमाटर सॉस, तो ये है बहुत आसान रेसिपी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बच्चों को टमाटर सॉस बहुत पसंद होता है। रोटी पराठा या फिर किसी भी चीज में लगाकर रोल बनाकर खा सकते है। इसे पकौड़ी के साथ या किसी भी मैक्रोनी, पास्ता और चाउमिन के साथ इसका स्वाद बढ़ाने के लिए सर्व किया जाता है। मार्केट में तमाम तरह के टमाटर सॉस बहुत ही आसानी से मिल जाते है। अगर आप इसे घर में बनाना चाहते है तो आज हम आपके लिए इसकी बहुत ही आसान रेसिपी लेकर आये है। तो चलिए जानते हैं टमाटर सॉस की रेसिपी।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

टमाटर सॉस बनाने के लिए जरुरी सामग्री

सामग्री
टमाटर – 3 किग्रा.
चीनी – 500 ग्राम ( 2 1/2 कप)
काला नमक – स्वादानुसार (3 छोटी चम्मच)
सोंठ पाउडर – 2 छोटी चम्मच
गरम मसाला – 1 1/2 छोटी चम्मच
सिरका – 4 बड़ी चम्मच (50 ग्राम) इसमें एसिड होता है इसलिए इसकी जगह आप निम्बू रस 4-5 चम्मच डाल सकते है

टमाटर सॉस बनाने का तरीका

टमाटर सॉस बनाने के लिए सबसे पहले अच्छे लाल लाल टमाटर बाजार से ले लीजिये, टमाटर को अच्छी तरह धोइये, चार टुकड़ों में काट लीजिये। एक बर्तन में टमाटर के टुकड़े भरिये, ढककर धीमी आग पर उबलने रख दीजिये, थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये ताकि टमाटर बर्तन के तले में लगे नहीं। टमाटर नरम हो जायं तब आग बन्द कर दीजिये।

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

उबाले हुये मिश्रण को मैस कीजिये और स्टील की छलनी से छान लीजिये, बचे हुये मोटे टमाटर के टुकड़े मिक्सर से बारीक पीस लीजिये और अब इसे छलनी में डालकर, चमचे से दबाते हुये अच्छी तरह छान लीजिये, छलनी में सिर्फ टमाटर के छिलके और बीज ही बचे रह जायेंगे, इसे आप हटा दीजिये। बर्तन में छने हुये टमाटर के पल्प को आग पर गाड़ा करने के लिये रखिये।
उबाल आने और पल्प को गाड़ा होने के बाद चीनी, काला नमक, सोंठ पाउडर और गरम मसाला डालिये, थोड़ी थोड़ी देर में पक रहे सास को चमचे से चलाते रहें नहीं तो टमाटर का सास बर्तन के तले में लग सकता है।

टमाटर के सास को पर्याप्त गाड़ा होने तक पकने दीजिये (टमाटर सास को इतना गाड़ा कर लीजिये कि वह चमचे से गिराने पर धार के रूप में न गिरे, थक्के के रूप में गिरे). आग बन्द कर दीजिये। टमाटर का सॉस तैयार है, टमाटर सॉस को ठंडा कीजिये, सिरका मिलाइये और किसी कांच की साफ सूखी बाटल में भर कर रख लीजिये। जब भी आप पकोड़े या समोसे बना रहे हैं, उनके साथ टमाटर सॉस निकालिये और खाइये।

Advertisement