Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Shoulder Stiffness: किसी वजह से अकड़ गया है कंधा तो इस एक्सरसाइज से मिल सकता है आराम

Shoulder Stiffness: किसी वजह से अकड़ गया है कंधा तो इस एक्सरसाइज से मिल सकता है आराम

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Image Source Google

Shoulder Stiffness:  अक्सर कई घंटों तक ऑफिस या फिर लैपटॉप पर काम करते करते कंधे की अकड़ने की दिक्कत हो जाती है। कभी कभी गलत तरीके से सिर रख कर सोने से भी ये दिक्कत हो जाती है।कंधे की अकड़ने (Shoulder Stiffness ) पर कंधे में तेज दर्द होता है। कंधे को हिलाने में दिक्कत होती है।

पढ़ें :- Falsa Fruit Benefits : गर्मियों में सेहत के लिए वरदान है फालसा फल, इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है

Image Source Google

गर्दन अकड़ जाए तो सबसे पहले डॉक्टर से संपर्क करें। कंधे की अकड़ने में आप कुछ एक्सरसाइज कर सकते है। जैसे पहले जमीन पर चटाई या कोई कपड़ा बिछाकर बैठ जाए। सबसे पहले अपने बाएं हाथ को सामने की ओर उठाएं। फिर इसे दाई ओर ले जाएं। अब दाहिने हाथ की कोहनी से बाएं हाथ को दबाएं।इस स्थिती में कम से कम 30 सेकेंड तक रहें।इसके बाद इसी प्रक्रिया को दाएं हाथ के लिए भी उसी तरह से करें।

Image Source Google

पेंडुलम आसन

पढ़ें :- Stomach Problems: अगर अक्सर आती रहती है पेट से गुड़गुड़ाने की आवाज, तो हो सकता है किसी बीमारी का संकेत

इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले कुर्सी या टेबल के पास खड़े हो जाएं। इसके बाद दोनो पैरों के बीच में कम से कम एक फीट की दूरी बनाएं। थोड़ा आगे की ओर झुकें और शरीर को बैलेंस करते हुए बायां हाथ कुर्सी पर टिकाएं।अब दाएं हाथ को पेंडुलम की तरह नीचे ढीला लटका कर उसे दाएं से बाएं घुमाएं।
चाहें तो हाथ को गोल-गोल भी घुमा सकते हैं।
इसके बाद पुरानी अवस्था में लौट जाएं ।
अब एक बार फिर से आगे की ओर झुकें और शरीर को बैलेंस हुए दाएं हाथ को कुर्सी पर टिकाएं।
फिर बाएं हाथ को पेंडुलम की तरह नीचे ढीला लटका कर उसे बाएं से दाएं घुमाएं।
इसी तरह इसका अभ्यास बारी-बारी से दोनों हाथों के लिए करें।

 

Advertisement