रोज रोज अलग क्या बनाया जाय अगर इसी कशमकश में बीता जा रहा है समय तो आज हम आपके लिए स्पेशल मिक्स वेज पकौड़े की रेसिपी लेकर आये है। जिसे आप इफ्तारी में शामिल कर सकती है। तो चलिए जानते है इसे बनाने का तरीका।
पढ़ें :- मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, बोले- देश हमें 'कट्टाबोम्मन' के रूप में याद रखेगा, न कि 'एट्टाप्पन' के रूप में, राहुल गांधी की मुलाकात से पहले दिया बड़ा संदेश
मिक्स वेज पकोड़े बनाने के लिए सामग्री:
1 कप आलू (कटा हुआ)
½ कप गाजर (कद्दूकस किया हुआ)
½ कप शिमला मिर्च (बारीक कटी)
पढ़ें :- Viral Audio : फर्रुखाबाद के सीएमओ मांग रहे हैं 45 प्रतिशत कमीशन! ठेकेदार ने डीएम से की शिकायत, सीडीओ करेंगे जांच
½ कप फूलगोभी (छोटे टुकड़ों में)
1 कप बेसन
2 बड़े चम्मच चावल का आटा (क्रिस्पीनेस के लिए)
1 चम्मच नमक
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
पढ़ें :- 'विधेयक के विरोध में मतदान करें...' सपा ने परिसीमन बिल को लेकर अपने सांसदों को जारी किया व्हीप
½ चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच हरी मिर्च (बारीक कटी)
1 चम्मच नींबू रस
½ चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
थोड़ा सा पानी (गाढ़ा घोल बनाने के लिए)
तलने के लिए तेल
पढ़ें :- ओडिशा में बदलेगा सियासी नक्शा, परिसीमन से 147 से बढ़कर 221 हो सकती हैं विधानसभा सीटें
मिक्स वेज पकोड़े बनाने का तरीका
1 सब्जियों को काटकर एक बाउल में डालें।
2 इसमें बेसन, चावल का आटा, नमक, मसाले, अदरक-लहसुन पेस्ट और नींबू रस डालें।
3 थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें।
4 कढ़ाई में तेल गरम करें और छोटे-छोटे पकोड़े डालकर सुनहरा होने तक तलें।
5 इन्हें हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ गरमा-गरम परोसें। कुरकुरे मिक्स वेज पकोड़े तैयार!