लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आगरा में रसूखदार लोगों ने एक बेशकीमती जमीन पर कब्जा कर लिया है। उनकी रसूख के चलते स्थानीय अधिकारी उन पर कार्रवाई नहीं करते हैं, जबकि इसकी शिकायत काफी समय से हो रही है। अब इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ है, जिसके बाद प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने जांच के आदेश किए हैं। कहा जा रहा है कि, अगर इस मामले की जांच सही से होती है तो रसूखदार लोगों पर शिकंजा कसना तय माना जा रहा है।
पढ़ें :- UP Rain Red Alert : यूपी में आफत वाली बारिश, अलग-अलग घटनाओं में 10 लोगों की मौत, इन जिलों में रेड अलर्ट
बताया जा रहा है कि, आगरा चर्च रोड़ पर अब्दुल मजीदद पुत्र अब्दुल अजीज की एक जमीन थी, जो बंटवारे के समय पाकिस्तान चला गया था, जो सरकारी दस्तावेजों में भी दर्ज है। इस जमीन पर वहां के रसूखदार डॉ. आरएस पारीख, डबी सरीन, श्याम लाल पारीख सुरेश चंद्रा और दिनेश चंद्रा की नजर पड़ी, जिसके बाद इन्होंने इस निष्क्रांत सम्पत्ति का कूटरचित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अवैधरूप से इस पर कब्जा कर लिया।
इस अवैध कब्जे की शिकायत कई बार जिलास्तर पर की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद वहां के रहने वाले राजकुमार सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इसकी शिकायत की, जिसके बाद प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने जांच के आदेश दिए हैं। अब जांच में अपनी रसूख के चलते इस जमीन पर कब्जा करने वाले रसूखदारों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।
पढ़ें :- भगवान के नाम पर राजनीति करने वालों की सच्चाई अब जनता के सामने आ चुकी: अखिलेश यादव