Immunity-boosting litchi : लीची (Litchi) गर्मियों का एक लाजवाब फल है जो स्वाद के साथ-साथ शरीर को तुरंत एनर्जी और पोषण देता है। इसके बेहतरीन गुणों के साथ-साथ कुछ नुकसान भी जुड़े हैं, जिन्हें जानना आपके लिए बहुत जरूरी है। लीची विटामिन सी, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। संतुलित मात्रा में इसका सेवन सेहत के लिए अमृत समान है, लेकिन अत्यधिक या गलत तरीके से खाने पर यह ब्लड शुगर लेवल को गंभीर रूप से गिरा सकता है।
पढ़ें :- अब घर पर बनाये खट्टी-मिठ्ठी जीरा पाचक गोलियां, खाने के बाद मुंह का स्वाद हो जाएगा लाजवाब
तासीर : लीची की तासीर गर्म होती है इसलिए इसे खाने से पहले कुछ देर के लिए पानी में डालकर छोड़ दें।
स्किन ग्लो : इसके एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं जिससे समय से पहले झुर्रियां नहीं आतीं।
सेवन का सही नियम : एक वयस्क के लिए दिनभर में 8 से 10 पूरी तरह पकी हुई लीची खाना पूरी तरह सुरक्षित है। बच्चों को इसे हमेशा कुछ खिलाने के बाद ही दें।
वेट मैनेजमेंट : पानी की अधिकता और कम कैलोरी के कारण यह वजन नियंत्रित रखने में मददगार है।