SP Election Manifesto : समाजवादी पार्टी आज 2027 विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी करने वाली है। लेकिन, कांग्रेस के साथ गठबंधन और सीट बंटवारे पर बातचीत बीच पार्टी के अलग घोषणा पत्र को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिसको लेकर कांग्रेस सांसद और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (UPCC) के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद की तीखी प्रतिक्रिया सामने आयी है। उनका का कहना है कि गठबंधन में सभी फैसले संयुक्त रूप से लिए जाते हैं, लेकिन यहां कुछ और ही हो रहा है।
पढ़ें :- 'कमल का फूल ही होगा BJP का CM चेहरा', केशव मौर्य के बयान से यूपी की सियासत में हलचल, योगी के चेहरे पर क्या है पार्टी का रुख?
दरअसल, लखनऊ के सेंट्रम होटल में दोपहर 3:30 बजे सपा प्रमुख अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणा पत्र का विमोचन करेंगे। जिसका नाम ‘जन-मन घोषणापत्र’, नारा ‘सत्ताइस का संकल्प: PDA का प्रणपत्र’ रखा गया है। इस घोषणा पत्र में महिलाओं, युवाओं, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों से जुड़े मुद्दों पर फोकस रहेगा। पार्टी की ओर से प्रदेश के साथ लखनऊ व जिलों के लिए भी अलग घोषणापत्र की योजना है। खबर है कि इस कार्यक्रम में कांग्रेस के किसी भी नेता को आमंत्रित नहीं किया गया है।
सपा का घोषणा पत्र जारी होने से पहले कांग्रेस नेता इमरान मसूद से सवाल किया गया कि कई जिले ऐसे होंगे जहां कांग्रेस चुनाव लड़ेगी तो ऐसे में उसका घोषणा पत्र सपा कैसे जारी कर सकती है? इसके जवाब में इमरान मसूद ने कहा, “उनके फैसले पर मेरा टिप्पणी करना उचित नहीं है। गठबंधन का अर्थ यही होता है कि संयुक्त प्रेस वार्ता होती है और संयुक्त प्रेस वार्ता में हर बात संयुक्त होती है। गठबंधन का तो अर्थ यही होता है लेकिन यहां कुछ और हो रहा है तो इसका मुझे पता नहीं…” सीट शेयरिंग के विषय पर उन्होंने कहा, “…जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे तब भी हमने 107 सीटों पर चुनाव लड़ा था। अब तो हमारी सरकार बननी है तो इससे कम का कोई अर्थ नहीं है…”