Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पुजारी ने प्रेम-प्रसंग के चलते दो दोस्तों को मारकर मंदिर प्रांगण में दफनाया, आरोपी फरार, दो शिष्य गिरफ्तार

पुजारी ने प्रेम-प्रसंग के चलते दो दोस्तों को मारकर मंदिर प्रांगण में दफनाया, आरोपी फरार, दो शिष्य गिरफ्तार

By Abhimanyu 
Updated Date

Baghpat Double Murder : यूपी के बागपत में दो दोस्तों की हत्या और उन्हें दफनाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर एक पुजारी पर दो युवकों की हत्या का आरोप लगा है। मृतक 25 जुलाई से लापता बताए जा रहे थे। इस मामले में आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है, जबकि उसके दो शिष्यों को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है।

पढ़ें :- सिंगर अंकित बालियान के हत्यारे एनकाउंटर में ढेर, पुलिस ने 50-50 रुपए का रखा था इनाम

जानकारी के अनुसार, यह घटना सिंगोली तगा गांव की बताई जा रही थी। जहां के निवासी इसरार पुत्र रिड़कू और गांव का ही दिव्यांग युवक अंकित पुत्र मुकेश 25 जुलाई को बाइक से घूमने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। फिर 29 जुलाई को इनके परिजनों ने थाना चांदीनगर में इसरार (32) और अंकित (25) की गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

दोनों युवकों की तलाश में जुटी पुलिस को मुखबिर से लहचौड़ा स्थित गणेश मंदिर के पुजारी नरेश नाथ के बारे में जानकारी मिली। जब पुलिस ने पुजारी से पूछताछ करने की कोशिश की तो वह फरार मिला। इसके बाद शक के आधार पर पुलिस ने पुजारी के दो शिष्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इसके बाद 13 अगस्त की रात मंदिर प्रांगण में गड्ढे में दबे इसरार और अंकित के शव बरामद किए गए।

युवकों के शव बरामद होने की खबर जब उनके परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। दोनों शवों का पंचनामा के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में थाना चांदीनगर प्रभारी राकेश कुमार कहना है कि लापता दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इस मामले में आरोपी पुजारी फरार है, जबकि उसके दो शिष्यों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

प्रेम प्रसंग में हुई हत्या? 

पढ़ें :- सिंगर अंकित बालियान की हत्या पर गरमायी सियासत, अखिलेश बोले - जाट समुदाय इसे अपने ऊपर प्रहार मानकर आक्रोशित

कथित तौर पर अंकित और इसरार की हत्या की मुख्य वजह प्रेम-प्रसंग बतायी जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि अंकित की बहन का पुजारी से अफेयर था। इसको लेकर अंकित अपने दोस्त इसरार को लेकर 25 जुलाई को पुजारी को समझाने गया था। इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि पुजारी ने दोनों युवकों की हत्या कर दी। इसके बाद अपने शिष्यों की मदद से उनका शव मंदिर के पीछे दफना दिया और उस पर टाइल्स (सीमेंटेड ईंट) लगवा दी।

Advertisement