Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद में डेयरी संचालक का प्राइवेट पार्ट काट ले गए बदमाश, पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल और पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

गाजियाबाद में डेयरी संचालक का प्राइवेट पार्ट काट ले गए बदमाश, पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल और पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

By santosh singh 
Updated Date

गाजियाबाद। यूपी (UP) के गाजियाबाद जिले के बम्हेटा इलाके में एक बेहद सनसनीखेज घटना सामने आई है। चार बदमाशों ने मिलकर एक डेयरी संचालक (Dairy Owner) का प्राइवेट पार्ट (Private Part) काट लिया और उसे अपने साथ ले गए। यह भयावह घटना 28 फरवरी की रात घटी। पीड़ित संजय यादव (Sanjay Yadav)  के भांजे जितेंद्र ने आरोप लगाया है कि यह कृत्य एक किन्नर गुरु के कहने पर उसके चार चेलों द्वारा अंजाम दिया गया।

पढ़ें :- BJP सरकार ‘राम पथ’ के नाम पर अयोध्या के हर समाज के लोगों के घर को बिना किसी नोटिस और वैकल्पिक व्यवस्था किये बग़ैर ही गिरा रही: अखिलेश यादव

हमलावरों ने उनका प्राइवेट पार्ट काट दिया और उसे लेकर फरार हो गए

पीड़ित संजय यादव अपने डेयरी के घेर में अकेले सो रहे थे, जब रात करीब 11 बजे चार युवक वहां पहुंचे। उन्होंने पहले संजय को नशीला पदार्थ सुंघाया, जिससे वह बेहोश हो गए। इसके बाद हमलावरों ने उनका प्राइवेट पार्ट (Private Part) काट दिया और उसे लेकर फरार हो गए।

जितेंद्र के अनुसार, हमलावरों ने उनके मामा को होश में लाने के लिए गर्म पानी भी डाला। इस दौरान, उन्होंने किसी “पारो गुरु” नामक व्यक्ति को फोन कर बताया कि काम पूरा हो गया है। हमलावरों के जाने के बाद, घायल संजय ने किसी तरह जितेंद्र को फोन कर इस भयावह घटना की जानकारी दी।

इलाज और पुलिस की कार्रवाई

पढ़ें :- देखिए बंगाल में दीदी का क्या हश्र हुआ? राजनीति में हमेशा एक और एक दो नहीं होते, एक और एक 11 भी हो सकते हैं

गंभीर रूप से घायल संजय यादव (Sanjay Yadav)  को पहले मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बाद में मेरठ के गढ़ रोड स्थित अजय अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। इस पूरी घटना के बावजूद, जितेंद्र का आरोप है कि वेव सिटी पुलिस (Wave City Police) ने तीन दिन तक उनकी शिकायत दर्ज नहीं की। आखिरकार, उन्होंने पुलिस आयुक्त (Police Commissioner) से न्याय की गुहार लगाई है।

पुराना विवाद 

संजय यादव (Sanjay Yadav) का कहना है कि इस हमले का संबंध बीते साल मानसरोवर पार्क कॉलोनी (Mansarovar Park Colony) में हुए महेंद्र हत्याकांड (Mahendra Murder Case) से हो सकता है। बताया जा रहा है कि घायल संजय यादव महेंद्र के करीबी दोस्त थे। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस आयुक्त (Police Commissioner)  से शिकायत के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही मामले की जांच में तेजी आएगी और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

पढ़ें :- नर्सिंग छात्रा दिव्यांशी की मौत का मामला: सपा नेता शरद यादव बोले-हर पहलू की निष्पक्ष जांच हो, लापरवाही पर तय हो जवाबदेही
Advertisement