आज चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन यानि अष्टमी है। आज के दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरुप की पूजा अर्चना की जाती है। कुछ लोग अष्टमी को कन्या पूजन करते है तो कुछ लोग नवमी के दिन छोटी छोटी कन्याओं को हलवा, पूड़ी औऱ चना का भोग लगाते है। चलिए आज हम आपको इसे कैसे बनाएं ये बताते है।
पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम
चने के लिए जरुरी सामग्री
2 कप-चना
1/2 छोटा चम्मच-जीरा
1/4 छोटी चम्मच-हल्दी पाउडर
1 छोटी चम्मच-धनिया पाउडर
1/4 छोटी चम्मच-अमचूर पाउडर
3 टेबल स्पून-हरा धनिया
2 टेबल स्पून-घी
3-हरी मिर्च
1/4 छोटी चम्मच-लाल मिर्च पाउडर
1/4 छोटी चम्मच-गरम मसाला
नमक स्वादानुसार
चना बनाने का ये है तरीका
भोग के लिए चना बनाने के लिए सबसे पहले चने को रातभर पानी में भिगोकर रखें और दूसरे दिन चना को धोकर एक कप पानी और नमक के साथ 1-2 सीटी आने तक कुकर में पका लें। गैस बंद करें और प्रेशर खत्म हो जाए तो चना को एक कटोरे में निकाल लें।
पढ़ें :- Sooran Health Benefits : इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व
एक पैन में तेल डालकर गर्म करें और जीरा, अदरक, हरी मिर्च डालकर भून लें। कुछ देर बाद हल्दी, मिर्च, धनिया पाउडर डालकर मिक्स करें। मसालों के साथ उबला हुआ चना डालें और थोड़ा पानी डालकर सभी को पकाएं। चना सूख जाए तो नींबू का रस डालकर मिक्स करते हुए प्रसाद के लिए निकालें।
पूड़ी बनाने के लिए ये है सामान
4 कटोरी-गेहूं आटा
1 चम्मच घी मोयन के लिए
नमक स्वादानुसार
तलने के लिए तेल
पूड़ी बनाने का ये है तरीका
पूड़ी बनाने के लिए एक थाली में आटा लें और मोयन के लिए घी मिलाकर मिक्स करें। आटा में मोयन मिलाने के बाद नमक और पानी मिलाकर सख्त आटा गूंथ लें। तेल गर्म करने के लिए रखें और आटा से गोल-गोल लोई बनाकर पूड़ी बेल लें। अब तेल गर्म हो जाए तो पूड़ी को तेल में डालकर दोनों तरफ से सेंक लें।
पढ़ें :- 48 साल से पानी नहीं पिया, दुनिया के सबसे सफल निवेशक वॉरेन बफेट प्यास लगने पर पीते हैं- Coca-Cola
हलवा बनाने के लिए एक साफ स्टील या एल्यूमीनियम की कड़ाही गर्म करने के लिए रखें। कड़ाही में घी डालकर सूजी को सुनहरा होने तक सेक लें। चाहें, तो ड्राई फ्रूट्स को भी सूजी के साथ भून लें। सूजी सुनहरा भून जाए तो दूध या पानी डालकर सूजी को पकने दें। स्वाद और मिठास के लिए चीनी और इलायची पाउडर डालें। थोड़ी देर पकाएं और प्रसाद के लिए निकाल लें।