Milkipur Bypoll 2025 : यूपी के अयोध्या जिले (Ayodhya District) में मिल्कीपुर विधानसभा सीट (Milkipur Assembly Seat) पर मतदान जारी है। इस बीच समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बीजेपी (BJP) समर्थक का दावा है कि उसने अकेले 6 वोट डाला है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
सपा चीफ ने तीन वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि मिल्कीपुर उपचुनाव में राय पट्टी अमानीगंज में फ़र्ज़ी वोट डालने की बात अपने मुंह से कहने वाले ने साफ़ कर दिया है कि भाजपा (BJP) सरकार में अधिकारी किस तरह से धांधली में लिप्त है? निर्वाचन आयोग को और कोई सबूत चाहिए क्या?
मिल्कीपुर उपचुनाव में राय पट्टी अमानीगंज में फ़र्ज़ी वोट डालने की बात अपने मुँह से कहनेवाले ने साफ़ कर दिया है कि भाजपा सरकार में अधिकारी किस तरह से धांधली में लिप्त है। निर्वाचन आयोग को और कोई सबूत चाहिए क्या? @ECISVEEP @Uppolice pic.twitter.com/elS5sqtej9
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 5, 2025
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
वीडियो में क्या किया जा रहा है दावा?
41 सेकेंड के वीडियो में एक शख्स ने खुद का परिचय रामबोध पांडेय के तौर पर कराते हुए कहा कि मैंने अकेले 6 वोट डाला है। बहुत बढ़िया स्टाफ है। हम हिन्दू है, मुसलमान को वोट थोड़े ही करेंगे। शख्स ने कहा कि 6 वोट अकेले बीजेपी (BJP) को सुबह डाला है।
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) द्वारा शेयर एक अन्य वीडियो में दावा किया गया है कि सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद ने कुछ ऐसे लोगों को पकड़ा है जो कथित तौर पर फर्जी वोट डाल रहे थे। अमानीगंज में जिस शख्स पर फर्जी वोट डालने का आरोप लगा, वह वीडियो में कहता दिख रहा है कि हम यहीं के रहने वाले हैं। ड्राइवर हैं।
हालांकि hindi.pardaphash.com शख्स के दावे की पुष्टि नहीं करता। समाचार लिखे जाने तक अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के इस दावे पर पुलिस या निर्वाचन आयोग (Election Commission) या जिला प्रशासन (District Administration) की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी।