Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs PAK: भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पाकिस्तान ने चुनी गेंदबाजी, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

IND vs PAK: भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पाकिस्तान ने चुनी गेंदबाजी, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

By शिव मौर्या 
Updated Date

IND vs PAK: टी20 विश्व कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला शुरू हो गया है। क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी जंग न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेली जा रही है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।

पढ़ें :- ICC T20I Rankings : तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा टी20 में फिर बनें नंबर-1, ईशान और अय्यर को हुआ बड़ा नुकसान

टॉस जीतने के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा कि, मौसम को देखते हुए और पिच में नमी के कारण हम पहले गेंदबाजी करेंगे। परिस्थितियां हमारे अनुकूल हैं। हमारे पास चार तेज गेंदबाज़ हैं। हम इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), उस्मान खान, फखर जमान, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर।

पढ़ें :- WPL 2027 Auction : आज विमेंस प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, जानें- कब और कहां पाएंगे लाइव ऑक्शन
Advertisement