Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs SA World Cup Final: इंडिया विमेंस के पास वर्ल्ड कप ट्रॉफी का सूखा खत्म करने का मौका, जानें- साउथ अफ्रीका के खिलाफ कैसा है वनडे रिकॉर्ड

IND vs SA World Cup Final: इंडिया विमेंस के पास वर्ल्ड कप ट्रॉफी का सूखा खत्म करने का मौका, जानें- साउथ अफ्रीका के खिलाफ कैसा है वनडे रिकॉर्ड

By Abhimanyu 
Updated Date

India Women vs South Africa Women, World Cup Final: इंडिया विमेंस क्रिकेट टीम के लिए कल यानी 2 नवंबर का दिन एक नया इतिहास रचने वाला साबित हो सकता है, जहां पर मेजबान के पास पहली बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम करना का मौका होगा। इंडिया विमेंस और साउथ अफ्रीका विमेंस टीम के बीच रविवार को विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल खेला जाना है। हालांकि, पिछले रिकॉर्ड्स पर नजर डालें तो इंडिया विमेंस का पलड़ा भारी नजर आता है, लेकिन अफ्रीकी टीम जिस लय में नजर आ रही है उसे देखते हुए मेहमान टीम को कम आंकना बड़ी भूल होगी।

पढ़ें :- विश्वकप फाइनल से एक दिन पहले बहन की कार हादसे में मौत, नम आंखों से ईशान किशन ने खेली तूफानी पारी, जीत के बाद भावुक खुलासा

इंडिया विमेंस और साउथ अफ्रीका विमेंस टीम के बीच विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल 2 नवंबर को नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला जाना है। इस मैदान पर अब तक 4 विमेंस वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इंडिया विमेंस ने नवी मुंबई में अपने तीन में से दो मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमी-फाइनल मैच इसी मैदान पर खेला था। हालांकि, साउथ अफ्रीका विमेंस टीम इस मैदान पर पहली बार वनडे मैच खेलेगी। इससे पहले लीग मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 3 विकेट से मात दी थी। ये मैच विशाखापत्तनम में खेला गया था। ऐसे में इंडिया विमेंस के लिए फाइनल की चुनौती आसान नहीं होने वाली है।

विमेंस वनडे में किसका दबदबा

साल 1997 से लेकर अब तक इंडिया विमेंस और साउथ अफ्रीका विमेंस टीम के बीच कुल 34 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। जिनमें इंडिया विमेंस 20 जीत के साथ आगे है, जबकि साउथ अफ्रीका विमेंस को 13 मैचों में जीत हासिल हुई है। एक मैच बेनतीजा रहा है। ऐसे में इंडिया विमेंस के पास अपने रिकॉर्ड को बेहतर करने और ट्रॉफी अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा।

पढ़ें :- IND vs SA Final Toss: फाइनल में साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस, भारत करेगा पहले बल्लेबाजी
Advertisement