India AI Impact Summit 2026 : भारत की राजधानी नई दिल्ली में आज से पांच दिनों तक चलने वाला AI Impact Summit भारत मंडपम में होने जा रहा है। पूरी दुनिया की निगाहें भारत में होने वाले इस महाकुंभ पर टिकी हुई है। दुनियाभर के टेक लीडर्स और तकनीकी कपनियां इस महाकुंभ में हिस्सा ले रही है। इस इवेंट की शुरुआत खुद प्रधानमंत्री करेंगे। कारोबारी नजरिये से देंखे तो यह इवेंट बड़ी कंपनियों के लिए भारत में अपने व्यवसाय का विस्तार करने का बड़ा मंच माना जा रहा है। I Impact Summit 2026 के दौरान 300 से अधिक एग्जिबिशन लगाए जाएंगे और AI कंपनियों के CEO जानकारी देंगे।
पढ़ें :- India AI Impact Summit 2026 : दिल्ली बनी वैश्विक टेक्नोलॉजी का केंद्र, तकनीकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां अतिथि सूची में शामिल
शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रमुख लोगों में OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन और Google DeepMind के सह-संस्थापक और CEO सर डेमिस हसाबिस शामिल हैं। Alphabet Inc. और Google के CEO सुंदर पिचाई और Anthropic के CEO डारियो अमोदेई के भी भाग लेने की उम्मीद है।
AI Impact Summit के दौरान रोजगार को लेकर भी चर्चा होगी। लंबे समय से कई CEO और AI रिसर्चर द्वारा अलग-अलग प्रभाव और नौकरियों पर आने वाले खतरों की बात कही गई है। साथ ही ये भी चर्चा होगी कि AI भविष्य में कैसी नौकरियों को जनरेट करेगा।
AI Impact Summit के मुख्य स्पीकर
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री, भारत
इमैनुएल मैक्रों, राष्ट्रपति, फ्रांस
सुंदर पिचाई, CEO, गूगल
मुकेश अंबानी, चेयरमैन एवं MD, रिलायंस इंडस्ट्रीज
सैम ऑल्टमैन, CEO, ओपनएआई
शांतनु नारायण, CEO, एडोबी
क्रिस्टियानो एमोन, CEO, क्वालकॉम
डारियो अमोडेई, CEO, एंथ्रॉपिक
डेमिस हासाबिस, CEO, गूगल डीपमाइंड
आर्थर मेंश, CEO, मिस्ट्रल AI
अलेक्जेंडर वांग, चीफ AI ऑफिसर, मेटा
प्रत्युष कुमार और विवेक राघवन, सह-संस्थापक, सर्वम AI
विशाल सिक्का, संस्थापक एवं CEO, वियानाई
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के टॉप-10 दिग्गज देशों की रैंकिंग ग्लोबल एआई वाइब्रेंसी रैंकिंग 2023 में की गई है। इसे स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट फॉर ह्यूमन सेंटर्ड एआई ने तैयार किया है।
रैंकिंग के मुताबिक, AI की दुनिया में अमेरिका का दबदबा है। यही वजह है कि रैंकिंग में यह देश पहले पायदान पर है। वहीं दूसरे नम्बर पर चीन है। तीसरे पायदान पर ब्रिटेन और चौथे पर भारत है। दिलचस्प बात है कि मिडिल ईस्ट के देश UAE ने पांचवे नम्बर पर अपनी जगह बनाई है।
रैंकिंग
वहीं रैंकिंग के मानकों की बात करें तो इस रैंकिंग को कई मानकों के आधार पर तैयार की गई है। देश के रिसर्च एंड डेवलपमेंट, जिम्मेदार एआई, इकोनॉमी, एजुकेशन, सरकारी की पॉलिसी, लोगों का नजरिया और इंफ्रास्ट्रक्चर को रैंकिंग का आधार बनाया गया है। इन मानकों पर देशों को स्कोर दिए गए और स्कोर के आधार पर रैंकिंग की गई।