India and New Zealand T20 match: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरूआत हो गयी है। पहले मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने 21 रनों से पहला मैच जीत लिया। इस मैच में जीत के साथ कीवी टीम तीन मैच की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है।
पढ़ें :- आईपीएल 2024 के सबसे महंगे कप्तान हैं पैट कमिन्स, जानें बाकी टीमों के कप्तानी की फीस
इस मुकाबले को देखने के लिए महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) पत्नी साक्षी के साथ पहुंचे थे। इस दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेकाबू हो गए। इस दौरान एक बार फिर देखने को मिला कि धोनी की लोकप्रियता अभी भी कम नहीं हुई है। बता दें कि, मैच से पहले धोनी भारतीय टीम के खिलाड़ियों से भी मिले थे।
Love for Dhoni is unreal!#Dhoni#MSDhoni𓃵pic.twitter.com/CMV5x7pwxi
— Ankur Lahoty, IIS (@Ankur_IIS) January 27, 2023
पढ़ें :- IPL 2024 Special : आईपीएल इतिहास में 7 खिलाड़ी खेल चुके हैं सभी सीजन, इस बार भी मचाएंगे धमाल
इस दौरान उन्होंने सभी के साथ काफी बातचीत की थी और मस्ती भी की थी। हालांकि, धोनी की सलाह इस मैच में भारत के काम नहीं आई और टीम इंडिया को 21 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।
MS Dhoni visited team India's dressing room. pic.twitter.com/hdr2Hn5kEe
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 26, 2023
वॉशिंगटन सुंदर ने की शानदार बल्लेबाजी
न्यूजीलैंड के खिलाफ वॉशिंगटन सुंदर ने बेहतरीन गेंदबाजी और बल्लेबाजी की। इसके अलावा उन्होंने एक बेहतरीन कैच भी पकड़ा। हालांकि, सुंदर अपने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर भी भारत को जीत नहीं दिला पाए। उनके कैच की जमकर तारीफ हुई।
पढ़ें :- BCCI Big Decision : 10 नंबर के बाद अब कोई नहीं पहन पाएगा Jersey No. 7; धोनी के योगदान को बड़ा सम्मान
Washington Sundar, you beauty. What a catch. pic.twitter.com/Jqaes7fesS
— Johns. (@CricCrazyJohns) January 27, 2023