India vs Pakistan : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही भारत लगातार पाकिस्तान को सबक सिख रहा है। भारत ने एक तरफ पकिस्तान का पानी बंद किया तो दूसरी तरफ हावाई प्रतिबंध लगा दिया। भारत से पाकिस्तानी नागरिको को लगातार निकाला जा रहा है। भारत हमले के बाद लगातार पाकिस्तान प्रतिबंध लगा रहा है। अब भारत ने पाकिस्तान से Export-Import होने वाली सभी वस्तुओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। वाणिज्य मंत्रालय (Ministry of Commerce) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, भारत ने पाकिस्तान से सभी वस्तुओं के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आयात पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया है। पहले डायरेक्ट ट्रेड बंद (Direct Export-Import Ban) किया गया था, लेकिन अब इनडायरेक्ट इम्पोर्ट (indirect import) भी बंद (India Ban Direct Indirect Import) कर दिया गया। भारत का वाणिज्य मंत्रालय उन उत्पादों की सूची तैयार कर रहा है, जिन्हें भारत से आयात-निर्यात नहीं किया जाएगा।
पढ़ें :- School Closde : भीषण गर्मी और लू को देखते हुए लखनऊ के सभी बोर्डो के स्कूलों में 22 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित
भारत सरकार का यह आदेश विदेश व्यापार नीति (FTP) 2023 में संशोधन करता है, जिसमें एक प्रावधान शामिल किया गया है. इसके तहत अगले आदेश तक पाकिस्तान में उत्पन्न या वहां से निर्यात किए जाने वाले किसी भी माल के आयात पर रोक लगाता है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने कहा कि यह प्रतिबंध राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक नीति के हित में लागू किया गया है। भारत सरकार ने विदेश व्यापार नीति (FTP) में पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध शीर्षक के तहत औपचारिक रूप से एक नया प्रावधान जोड़ा है, जिसके तहत पाकिस्तान से आयातित सभी वस्तुओं पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया गया है।
भारत सरकार का ये आदेश तब आया है, जब आतंक को बढ़ावा देने वाला देश पाकिस्तान ने पर्दे के पीछे रहते हुए पहलगाम में आतंकी हमला करवा, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई।
विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने अधिसूचना में कहा कि यह प्रतिबंध राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक नीति (National security and public policy) के हित में लगाया गया है। इस प्रतिबंध के किसी भी अपवाद के लिए भारत सरकार की मंजूरी की आवश्यकता होगी। इसका मतलब है कि अगर कोई भी चीज पाकिस्तान व्यापार के उद्देश्य से भेजी आती है या फिर वहां से आती है तो भारत सरकार की मंजूरी की आवश्यकता होगी।
वहीं एक और आदेश में मर्चेंट शिपिंग एक्ट, 1958 की धारा 411 के तहत एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, भारत सरकार के शिपिंग महानिदेशालय ने पाकिस्तान के झंडे वाले जहाजों को किसी भी भारतीय बंदरगाह पर जाने से प्रतिबंधित करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही, भारतीय झंडे वाले जहाजों को पाकिस्तान के किसी भी बंदरगाह पर जाने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
पढ़ें :- UP DA Hike : योगी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बढ़ाया दो फीसदी महंगाई भत्ता
राष्ट्रीय हित में और भारतीय समुद्री संपत्तियों और बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के लिए जारी यह निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और अगली सूचना तक लागू रहेगा। इस आदेश का उद्देश्य मौजूदा भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बीच समुद्री सुरक्षा को मजबूत करना है।
भारत ने सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देने के जवाब में पाकिस्तान के खिलाफ कई कदम उठाए हैं। इनमें सिंधु जल संधि को निलंबित करना, एयर स्पेस बंद करना, अटारी में एकीकृत चेक पोस्ट को बंद करना और उच्चायोगों की संख्या कम करने का निर्णय शामिल है।