मस्कट। भारतीय सब-जूनियर पुरुष टीम (Indian Sub-Junior Men’s Team) ने एफआईएच यूथ हॉकी फाइव्स एशियाई चैंपियनशिप (FIH Youth Hockey5s Asian Championship) के फाइनल में पाकिस्तान को 3-1 से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया है। भारत रोमित पाल (पांचवें), कप्तान केतन कुशवाहा (12वें) और शाहरुख अली (13वें मिनट) के गोल की बदौलत एशियाई चैंपियन बनने में कामयाब रहा। इस जीत के साथ ही भारतीय पुरुष टीम एलीट पूल तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है।
पढ़ें :- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुर्सी जाने पर अजय राय की पहली प्रतिक्रिया, बोले- राजनीति में पद आते-जाते रहते हैं
भारत ने फाइनल में बेहतरीन पास और बढ़िया रणनीति की वजह से शुरुआती बढ़त बना ली। वहीं रोमित पाल ने पहले हाफ में पाकिस्तानी गोलकीपर को चकमा देते हुए पहला गोल दागा और इसके साथ ही हाफ टाइम तक भारत को 1-0 से आगे हो गया।
कप्तान केतन कुशवाहा (12वें मिनट) ने दूसरे हाफ की शुरुआत में ही गोलकर भारत का को मजबूत स्थिति में ला दिया। शाहरुख अली ने इसके तुरंत बाद एक और गोल दागकर स्कोर 3-0 कर दिया।
Indian sub-junior men’s team defeat arch-rivals Pakistan 3-1 in the gold medal match of the FIH Youth #Hockey5s Asian Championship.
Goals from Romit Pal, captain Ketan Kushwaha, and Shahrukh Ali crowned India as the Asian Champions. With this victory, the Indian men's team… pic.twitter.com/0rAwPwFHzC पढ़ें :- PoK की युवती को भारतीय सेना ने LoC के पास पकड़ा, राजौरी ज़िले में घुसपैठ की कर रही थी कोशिश
— All India Radio News (@airnewsalerts) July 26, 2026
हालांकि पाकिस्तान ने मोहम्मद उस्मान (16वें मिनट) के गोल से अंतर को कम किया, लेकिन भारतीय डिफेंस अंतिम पलों में मजबूती से डटी रही और कोई गोल नहीं होने दिया। भारत और पाकिस्तान दोनों ने फाइनल में पहुंचने के साथ ही पहले एफआईएच यूथ हॉकी फाइव्स विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
महिला वर्ग की प्रतियोगिता में भारतीय सब जूनियर टीम ने चीन के खिलाफ फाइनल में कड़े मुकाबले में 2-4 से हार झेलने के बाद रजत पदक हासिल किया।
भारतीय खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार की घोषणा
पढ़ें :- IND vs PAK Final : भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, टीम की गोल्ड मेडल पर होगी नजर
हॉकी इंडिया ने स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को दो लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को एक लाख रुपये देने की घोषणा की है। वहीं रजत पदक जीतने वाली भारतीय महिला टीम की हर खिलाड़ी को एक लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 50,000 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।