IND vs NZ 5th T20I Highlights : हैमिल्टन में रविवार को खेले गए टी20 सीरीज के आखिरी मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने 7 विकेट से एक आसान जीत दर्ज की। इसके साथ पांच टी20 मैचों की सीरीज का समापन हो गया और भारत ने इसे 3-2 से अपने नाम किया। हालांकि, अंतिम मैच में दो अहम अवॉर्ड मेजबान टीम खिलाड़ियों के नाम रहे।
पढ़ें :- भारत से मिली लगातार दो हार के बाद न्यूजीलैंड टीम में कई बड़े बदलाव, कोई हुआ बाहर तो किसी को मिला मौका
पांचवें टी20 में टॉस जीतने के बाद न्यूजीलैंड ने भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। जिसके बाद भारत ने ईशान किशन के 61 रन और कप्तान अय्यर के 50 रन की पारी के बदौलत 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 191 रन का स्कोर खड़ा किया था। मेजबान टीम के लिए एडम मिल्ने ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए। हालांकि, दूसरी पारी में टिम सीफर्ट के 93 रन और ग्लेन फिलिप्स के 65 रन की पारी के आगे 192 रन का लक्ष्य बौना लगने लगा।
टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 18 ओवर में 193 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिये। इस मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले एडम मिल्ने (4-19) प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि पूरी सीरीज में सबसे ज्यादा 341 रन बनाने वाले फिलिप्स को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड दिया गया।