Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. Indian Air Force Recruitment: भारतीय वायुसेना ने ग्रुप सी सिविलियन कैटेगरी के पदों पर निकाली भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

Indian Air Force Recruitment: भारतीय वायुसेना ने ग्रुप सी सिविलियन कैटेगरी के पदों पर निकाली भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Indian Air Force Recruitment: भारतीय वायुसेना ने ग्रुप सी सिविलियन कैटेगरी के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन वायुसेना की वेबसाइट indianairforce.nic.in पर जाकर करना है. 03-09 अगस्त के रोजगार समाचार में प्रकाशित अधिसूचना के मुताबिक, वायुसेना में निकली इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी दिनांक रोजगार समाचार पत्र में भर्ती विज्ञापन प्रकाशित होने से 30 दिन है.

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

आपको बता दें, देश भर में विभिन्न वायु कमान के मुख्यालयों में ग्रुप सी सिविलियन की कुल 182 नौकरियां भरी जानी हैं. इन पदों पर भर्ती होने के इच्छुक कैंडिडेट्स को अधिसूचना में संबंधित स्टेशनों/यूनिट को अपने आवेदन भेजने होंगे.

आवश्यक योग्यता

आयु सीमा

ग्रुप सी सिविलियन कैटेगरी के सभी पदों के लिए आयु सीमा 18 से 25 साल है. आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को अधिकतम उम्र सीमा में नियम के मुताबिक छूट मिलेगी.

चयन प्रक्रिया 

एयरफोर्स की ग्रुप सी सिविलियन भर्ती 2024 में कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट/प्रैक्टिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन तथा मेडिकल टेस्ट के बाद होगा. स्किल टेस्ट या प्रैक्टिकल टेस्ट सिर्फ क्वॉलिफाइंग होगा.

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र
Advertisement