Indian Coast Guard Recruitment: भारतीय तटरक्षक बल ने 2026 बैच के लिए असिस्टेंट कमांडेंट (ग्रुप ‘ए’ राजपत्रित अधिकारी) के पदों के लिए वेकेंसी निकाली है. कैंडिडेट्स जो भी इन पदों पर आवेदन करने की सोच रहे हैं, वे भारतीय तटरक्षक बल की आधिकारिक वेबसाइट indiancoastguard.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
भारतीय तटरक्षक बल के इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 दिसंबर, 2024 से आरम्भ होगा तथा कैंडिडेट्स इन पदों के लिए 24 दिसंबर, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती जनरल ड्यूटी (GD) और तकनीकी शाखाओं के कुल 140 रिक्त पदों के लिए की जा रही है.
पदों का विवरण
- जनरल ड्यूटी (GD)- 110 पद
- तकनीकी ब्रांच (इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रिकल)- 30 पद
आवश्यक योग्यता
- जनरल ड्यूटी (GD): कैंडिडेट्स जो भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनके पास कक्षा 12वीं (या समकक्ष) तक मैथ्स और फिजिक्स के साथ ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए.
- तकनीकी (इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रिकल): मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, या इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे प्रासंगिक क्षेत्रों में इंजीनियरिंग की डिग्री, जिसमें कक्षा 12वीं तक मैथ्स और फिजिक्स विषय शामिल हों.
आयु सीमा
कैंडिडेट्स जो कोई भी भारतीय तटरक्षक बल में असिस्टेंट कमांडेंट बनने की सोच रहे हैं, उनकी आयुसीमा 21 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
आवेदन शुल्क
- सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क: 300 रुपये
- अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क: शून्य
- भुगतान विकल्प: नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, या यूपीआई
वेतनमान
- जनरल ड्यूटी (GD)- 56,100 (वेतन स्तर 10)
- तकनीकी ब्रांच (इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रिकल)- 56,100 (वेतन स्तर 10)
ऐसे मिलेगी नौकरी
पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र
चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण सम्मिलित होंगे.
तटरक्षक सामान्य प्रवेश परीक्षा (CGCAT): यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी.
प्रारंभिक चयन बोर्ड (PSB): इसमें कंजेटिव टेस्ट और ग्रुप डिस्कशन शामिल होगा.
अंतिम चयन बोर्ड (FSB): इसमें साइकोलॉजिकल टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू होंगे.
मेडिकल टेस्ट: चयनित कैंडिडेट्स को निर्धारित केंद्रों पर मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा.
फाइनल मेरिट लिस्ट: CGCAT और FSB में परफॉर्मेंस के आधार पर तैयार की जाएगी.