Indian Medical Association National Convention Hyderabad : प्रोफ़ेसर डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव को चिकित्सा विज्ञान का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार नेशनल एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड हैदराबाद में प्रदान किया गया है। भारत में चिकित्सा जगत का यह श्रेष्ठतम पुरस्कार माना जाता है। इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अधिवेशन मे हैदराबाद में मिला यह सम्मान प्रदान किया गया । विदित हो कि डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने चिकित्सा विज्ञान सम्बंधित 32 पुस्तकें लिखी हैं तथा डॉ मनोज के 264 नेशनल एवं इंटरनेशनल रिसर्च पेपर है प्रकाशित हो चुके हैं।
पढ़ें :- CBSE Class 12 Exam Cancelled : सीबीएसई का बड़ा फैसला, ईरान युद्ध के चलते कई देशों में 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द
डॉ मनोज हीमोफीलिया नामक बीमारी पर शोध करते है। इनके कई शोध प्रकाशित हो चुके है। डॉ मनोज 6 जर्नल के संपादक का भी कार्य देख रहे है। डॉ मनोज पेरिस ओलम्पिक में चिकित्सक के रूप में भी अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके है।
पढ़ें :- LPG Gas Crisis : शिवपुरी में शिक्षक को मोदी की मिमिक्री करना पड़ा भारी, भाजपा विधायक की शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी ने किया सस्पेंड
डॉ मनोज की इस उपलब्धि पर इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शरद अग्रवाल,डॉ आनन्द प्रकाश ,डॉ मदन मोहन पालीवाल,इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ पी के अग्रवाल,पूर्व अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव,बनारस शाखा के सचिव डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी,अध्यक्ष डॉ एस पी सिंह.अध्यक्ष निर्वाचित डॉ अनुराग टंडन ,आप के स्वास्थ्य के संपादक डॉ रितु गर्ग,भारत विकास परिषद वरुणा के डा पंकज सिंह,डॉ विवेक सूद ,हीमोफीलिया सोसाइटी के सचिव ओ पी पाण्डेय,संदीप पाण्डेय एवं चिकित्सा विज्ञान संस्थान के पूर्व निदेशक प्रोफ़ेसर वी पी सिंह ने अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।