यरुशलम। इजरायल के यरुशलम शहर से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। यहां के कटामोन इलाके में एक अपार्टमेंट से एक 40 वर्षीय भारतीय प्रवासी मजदूर का शव संदेहास्पद स्थिती में बरामद किया गया है। पुलिस को शव अपार्टमेंट के फर्श पर खून से लथपथ हालत में मिला। इस मामले में तत्परता दिखाते हुए इजरायली पुलिस ने एक 31 वर्षीय स्थानीय नागरिक को हिरासत में ले लिया है।
पढ़ें :- इंस्टाग्राम पर राजा बाबू को हुआ प्यार, बाइक पर घुमाया... लेकिन शादी से इनकार करना पड़ गया भारी
अपार्टमेंट में फैला था चारों तरफ खून
Local media reports और ‘The Times of Israel’ के अनुसार, वहां के मोरियाह पुलिस स्टेशन को कटामोन के एक फ्लैट में शव होने की सूचना मिली थी। इसके बाद जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो वहां बेहद खौफनाक नजारा देखने को मिला था। बता दें कि भारतीय नागरिक का शव जमीन पर पड़ा हुआ था और कमरे के चारों तरफ भारी मात्रा में खून बिखरा हुआ था। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने इसे सीधे तौर पर हत्या का मामला समझा।
संदिग्ध आरोपी गिरफ्तार, आपराधिक एंगल की आशंका
यरुशलम की जिला पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए हत्या के संदेह में इजराइल के दक्षिणी शहर इलात निवासी एक 31 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस की शुरुआती जांच और सबूतों के आधार पर इस घटना के पीछे किसी Criminal Background होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, सुरक्षा और कानूनी कारणों के चलते पुलिस ने अभी तक मृत भारतीय नागरिक के नाम का खुलासा नहीं किया है और न ही गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान को सार्वजनिक किया है।
पढ़ें :- बेंगलुरु में बदहाल सड़क की वजह से हुई दुर्घटना, एक महिला की दर्दनाक मौत
केंद्रीय जांच इकाई को सौंपी गई कमान
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए यरुशलम जिला कमांडर ने घटनास्थल का अच्छी तरह से निरीक्षण किया और इस मामले की कमान यरुशलम जिला केंद्रीय इकाई (Jerusalem District Central Unit) के हवाले कर दी गई है। फॉरेंसिक टीम और जासूस हर एक एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं ताकि हत्या की सटीक वजह और इसके पीछे के मकसद का पता लगाया जा सके। इस दुखद घटना के बाद भारतीय दूतावास भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।