India’s first Solar Car Vayve Eva: भारत की कार इंडस्ट्री में अब सोलर कार की एंट्री हो चुकी है। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 इवेंट में इसे पेश किया गया है। दरअसल, पुणे बेस्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्ट-अप कंपनी वेव मोबिलिटी (Vayve Mobility) की ‘Vayve Eva’ देश की पहली सोलर पावर्ड कार बन गयी है। जिसे 3 मीटर से भी छोटी इस इलेक्ट्रिक कार को तीन अलग-अलग वेरिएंट में एप्श किया गया है। जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ 3.25 लाख रुपए है।
पढ़ें :- मुख्यमंत्री योगी ने दीपावली पर दिगंबर अखाड़े में महंत सुरेश दास का जाना हालचाल,मणिराम दास छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य की ली जानकारी
Vayve EVA सोलर कार के डिजाइन की बात करें तो इस कार में दिये गए सोलर पैनल सनरूफ की जगह पर इस्तेमाल किया जा सकता है। जिससे कार को एक किलोमीटर चलाने का खर्च सिर्फ 80 पैसे पड़ेगा। कार निर्माता दावा है कि ये (Vayve EVA) देश की पहली सोलर पॉवर्ड इलेक्ट्रिक कार है। कार के फ्रंट में सिंगल सीट और रियर में थोड़ी चौड़ी सीट दी गयीं हैं। जिस पर एक एडल्ट के साथ बच्चा बैठ पाएगा। नई कार की ड्राइविंग सीट को 6 तरह से एडजेस्ट कर सकते है।
Vayve EVA में पैनरोमिक सनरूफ और रिवर्स पार्किंग कैमरा भी दिया है। कार के अंदर AC के साथ एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी सिस्टम मिलता है। इसकी लंबाई 3060mm, चौड़ाई 1150mm, उंचाई 1590mm और 170mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। फ्रंट में इंडिपेंडेंट कोल स्प्रिंग सस्पेंशन और पीछे डुअल शॉक सस्पेंशन देखने को मिलता है। कंपनी ने कार के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर व्हील में ड्रम ब्रेक्स दिये हैं। यह कार इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग से लैस है और कार का टर्निंग रेडियस 3.9 मीटर है। रियर व्हील ड्राइव वाली इस कार की टॉप स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटा है।
कार की बैटरी और फुल चार्ज टाइमिंग की बात करें तो Vayve EVA सोलर कार में 18Kwh का लीथियम-ऑयन बैटरी पैक दी गयी है। कंपनी ने कार में लिक्विड कूल्ड इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया है जो 12kW का पावर व 40Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कार निर्माता का कहना है कि कार को फुल चार्ज होने में सिर्फ 45 मिनिट का वक्त लगेगा। ये कार सिंगल चार्ज में 250Km तक का ड्राइविंग रेंज देती है। इस कार से 1Km तक जाने का खर्च सिर्फ 80 पैसे है। कार 5 सेकेंड में ही 0 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।
Vayve EVA के तीनों वैरिएंट की कीमत
पढ़ें :- बस्तर में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, बोले - देश से हथियारी नक्सल खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से मुकाबला
Nova 3.25 लाख रुपए
Stella 3.99 लाख रुपए
Vega 4.49 लाख रुपए