Indonesia Cabinet : इंडोनेशिया के नवनियुक्त राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने रविवार देर रात देश के अब तक के सबसे बड़े मंत्रिमंडल की घोषणा की जो मजबूत सरकार का संकल्प दर्शाता है । नए राष्ट्रपति के मंत्रिमंडल में 109 सदस्य हैं। उन्होंने इंडोनेशिया के झंडे के रंगों का संदर्भ देते हुए अपने कैबिनेट मंत्रियों, उपमंत्रियों और राष्ट्रीय एजेंसियों के प्रमुखों को ‘‘रेड एंड व्हाइट कैबिनेट’’ नाम दिया।।
पढ़ें :- Russia Attack : रूस का यूक्रेन की राजधानी कीव पर ड्रोन अटैक, भारतीय नागरिक समेत 12 लोगों की मौत
उन्होंने अपने मंत्रियों, उप-मंत्रियों और राष्ट्रीय एजेंसियों के प्रमुखों के मंत्रिमंडल को इंडोनेशिया के झंडे के रंगों का संदर्भ देते हुए “लाल और सफेद मंत्रिमंडल” नाम दिया।
सुबियांतो रविवार को दक्षिण पूर्व एशिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के आठवें राष्ट्रपति बने।
पूर्व राष्ट्रपति जोको विडोडो के मंत्रिमंडल में 34 मंत्री और सरकारी एजेंसियों के प्रमुख थे। सुबियांतो ने पहले कहा था कि उन्हें एक मजबूत प्रशासन की जरूरत है, हालांकि विश्लेषकों का कहना है कि उनका बड़ा मंत्रिमंडल नौकरशाही को बढ़ावा देगा।