Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. 5500mAh बैटरी, 50MP कैमरा और पावरफुल प्रोसेसर के साथ Infinix Note 50x 5G+ भारत में लॉन्च; चेक करें कीमत

5500mAh बैटरी, 50MP कैमरा और पावरफुल प्रोसेसर के साथ Infinix Note 50x 5G+ भारत में लॉन्च; चेक करें कीमत

By Abhimanyu 
Updated Date

Infinix Note 50x 5G+ launched in India: इंफिनिक्स ने भारत में अपना बजट-सेगमेंट स्मार्टफोन Infinix Note 50X 5G+ लॉन्च कर दिया है। यह फोन 5500mAh बैटरी, MediaTek D7300 Ultimate प्रोसेसर और 50MP कैमरे जैसे कई मिड-रेंज फीचर्स से लैस है। आइये फटाफट इंफिनिक्स के नए स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस और प्राइस के बारे में जान लेते हैं।

पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत

Infinix Note 50x 5G+ के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: इंफिनिक्स का यह स्मार्टफोन 6.67-इंच (720 × 1600 पिक्सल) HD+LCD स्क्रीन के साथ आता है, जोकि 120Hz रिफ्रेश रेट और 672 निट्स तक की अधिकतम ब्राइटनेस सपोर्ट मिलता है।

प्रोसेसर: यह फोन MediaTek Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर से लैस है, जोकि Mali-G615 के साथ बेहतर ग्राफिक्स और 20% ज्यादा FPS सपोर्ट देता है।

मेमोरी: नए इंफिनिक्स में 8 GB तक रैम और 128 GB स्टोरेज मिलता है।

पढ़ें :- Samsung Galaxy A38 के फीचर्स लीक , जानें बैटरी और कैमरा सेटअप

कैमरा: इसमें जेम-कट कैमरा मॉड्यूल दिया गया है जिसमें Active Halo Lightning और Folax-AI असिस्टेंट शामिल है। फोन में डुअल कैमरा सेटअप- 50MP मेन कैमरा सेंसर और 8MP फ्रंट कैमरा है।

ओएस: इंफिनिक्स का नया फोन Android 15-बेस्ड XOS 15 पर चलता है।

बैटरी: फोन को पावर देने के लिए 5500mAh बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और 2300+ चार्ज साइकिल्स के साथ आती है।

अन्य फीचर्स: इस डिवाइस की ट्रू मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ IP64 रेटिंग है, जो एक्सट्रीम टेम्परेचर, ह्यूमिडिटी और वाइब्रेशन के खिलाफ टेस्टेड है। इसमें कस्टमाइजेबल आइकन्स, गेम मोड, स्मार्ट पैनल, डायनामिक बार और एंटी-थेफ्ट फीचर हैं। यह AI ऑब्जेक्ट इरेजर, AI इमेज कटआउट, AIGC पोर्ट्रेट मोड, AI Note और Folax AI वॉयस असिस्टेंट जैसे कई AI फीचर्स से सपोर्टेड है।

Infinix Note 50x 5G+ की कीमत

पढ़ें :- दिवाली पर Zomato से होगी जबरदस्त 'मेहमान नवाजी'! ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप ने लॉन्च किया नया फीचर

भारत में Infinix Note 50x 5G+ को दो स्टोरेज वेरिएंट- 6GB+128GB और 8GB+128GB में पेश किया गया है। फोन के 6GB+128GB वेरिएंट के लिए 11,499 रुपये रखी गई है, 8GB+128GB वेरिएंट 12,999 रुपये में मिलेगा। स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शन्स – सी ब्रीज ग्रीन, पर्पल और टाइटेनियम में खरीद सकेंगे। पर्पल और ग्रे वेरिएंट में मेटैलिक फीचर है, जबकि तीसरा ब्रीज ग्रीन वेरिएंट वीगन लेदर बैक पैनल के साथ आता है। फोन की सेल 3 अप्रैल से दोपहर 12 बजे शुरू होगी। ये स्मार्टफोन Flipkart के जरिए सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Advertisement