Faisal Shaikh Wedding: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और अभिनेता फैसल शेख, जिन्हें फैंस मिस्टर फैजू के नाम से जानते हैं, अपनी जिंदगी की नई शुरुआत को लेकर चर्चा में हैं। 10 अक्टूबर 2026 को सामने आई जानकारी के मुताबिक, फैजू ने मदीना में निकाह कर लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के साथ तस्वीरें साझा करते हुए फैंस को यह खुशखबरी दी। शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद उन्हें बधाइयां मिल रही हैं।
पढ़ें :- ‘पहला प्यार, दूसरी बार’ का मजेदार ट्रेलर रिलीज, प्यार और दोस्ती के बीच दिखा नया ‘ड्रामा’
सफेद शेरवानी में दिखे फैजू, लाल जोड़े में दुल्हन
निकाह की तस्वीरों में फैसल शेख सफेद रंग की पारंपरिक शेरवानी और पगड़ी पहने नजर आ रहे हैं। वहीं, उनकी दुल्हन लाल और सफेद रंग के खूबसूरत जोड़े के साथ मांग टीका पहने दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों में दोनों की खुशी साफ झलक रही है।
मदीना में परिवार की मौजूदगी में हुआ निकाह
फैजू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर निकाह की कई तस्वीरें साझा की हैं। इनमें परिवार के सदस्य भी नजर आ रहे हैं। कुछ तस्वीरों में दोनों निकाहनामे पर हस्ताक्षर करते दिख रहे हैं, जबकि अन्य तस्वीरों में वे साथ में खूबसूरत पल बिताते नजर आते हैं। फैजू ने अपनी शादी की तस्वीरों के जरिए पत्नी की पहली झलक तो दिखा दी है, लेकिन उनके नाम का खुलासा अभी नहीं किया है। ऐसे में फैंस उनकी हमसफर के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं।
फैंस से मांगी दुआएं
फैजू ने अपनी पोस्ट में इस नई शुरुआत के लिए अल्लाह का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने मदीना में परिवार के साथ निकाह को अपने लिए खास नेमत बताते हुए फैंस से इस खूबसूरत सफर के लिए दुआएं करने की अपील की।