Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. International Yoga Day 2024: वो आठ जगहें जो पूरे देश में योग के लिए हैं खूब फेमस

International Yoga Day 2024: वो आठ जगहें जो पूरे देश में योग के लिए हैं खूब फेमस

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

हर साल 21 जून को पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। योग शब्द अर्थ है “जोड़ना” या “एकजुट करना”, तथा यह मन, शरीर और आत्मा में सामंजस्य लाने के दर्शन का प्रतीक है। यह केवल शारीरिक आसनों से कहीं अधिक है, क्योंकि यह स्वास्थ्य के प्रति एक समग्र दृष्टिकोण है, जो श्वास व्यायाम, ध्यान और नैतिक सिद्धांतों को एकीकृत करता है। योग न सिर्फ शरीर को बल्कि तन और मन मस्तिष्क को शांत करता है। कुछ ऐसी जगहें जो जो योग लिए जानी जाती है। उनमें से एक  है ऋषिकेश।

पढ़ें :-  Summer drink :  गर्मी में ज्यादा ठंडक देती हैं ये देसी चीजें , गांवों में की जाती हैं इस्तेमाल

उत्तराखंड स्थित ऋषिकेश योग प्रेमियों के लिए एक शांत आश्रय है। आनंद प्रकाश योग आश्रम ,योग निकेतन आश्रम औऱ शिवानंद आश्रम जैसे प्रसिद्ध आश्रमों में बजट अनुकूल या यहां तक की निशुल्क योग कक्षाओं का भी आप आनंद ले सकते है।

मैसूर अपने अष्टांग योग के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है. मैसूर मंडेला योगशाला में हठयोग जैसे योग अभ्यास कर सकते है। मैसूर का भव्य पैलेस और चामुंडेश्वरी मंदिर पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। साथ ही आप फेमस साउथ इंडियन डिशेस का भी स्वाद ले सकते है।

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों के बीच स्थित धर्मशाला योग और ध्यान के लिए परफेक्ट प्लेस है। शिव योग घाटी विभिन्न योग शैलियों के साथ किफायती रिट्रीट प्रदान करती है। त्रिउंड और सुंदर कांगड़ा घाटी में ट्रेकिंग का भी आनंद लें सकते है।

पढ़ें :- VIDEO : प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग के दौरान ब्लैक डायमंड फेस मास्क में नजर आईं, जानें इस मास्क की कीमत क्यों ट्रेंडिंग है?
Advertisement