हमीरपुर। यूपी (UP) के हमीरपुर जिले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO of Hamirpur District) डॉ.गीतम सिंह (Dr. Geetam Singh) के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं। शासन ने उनके खिलाफ दायित्वों और कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर जांच की बात कही है। निदेशक पैरामेडिकल चिकित्सा सेवाएं (Director Paramedical Medical Services) को जांच अधिकारी (Investigation Officer) नियुक्त किया गया है।
पढ़ें :- अब तक भाजपा राजनीति का अपराधीकरण कर रही थी अब ‘अधिकारीकरण’ कर रही है : अखिलेश यादव
विधायक मनोज प्रजापति ने भी डॉ.गीतम सिंह (Dr. Geetam Singh) पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने अपने कार्यों के प्रति लापरवाही बरती। जांच अधिकारी एक माह के भीतर जांच पूरी कर शासन को रिपोर्ट सौंपेंगे। बता दें कि डॉ.गीतम सिंह (Dr. Geetam Singh) वर्तमान में हमीरपुर जनपद में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के रूप में तैनात हैं।