iQOO Neo 10 Pro Expected specifications : आईक्यू अपनी अपकमिंग फ्लैगशिप iQOO Neo 10 सीरीज में दो नए मॉडल iQOO Neo 10 और iQOO Neo 10 Pro लॉन्च कर सकता है। जिसके बेस मॉडल के बाद टॉप मॉडल के भी प्रमुख स्पेसिफिकेशंस माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर लीक हो चुके हैं। iQOO Neo 10 Pro में डाइमेंसिटी 9400 चिपसेट के साथ 6000mAh+ बैटरी मिलने की उम्मीद है। आइए, इस स्मार्टफोन के संभावित फीचर्स के बारे में विस्तार से जान लेते हैं-
पढ़ें :- World Humanoid Robot Games : चीनी ह्यूमनॉइड रोबोट ने तोड़ा उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड , मात्र 9.39 सेकंड में दौड़ा 100 मीटर
iQOO Neo 10 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशंस (लीक)
डिस्प्ले: iQOO Neo 10 Pro में 6.78 इंच का फ्लैट डिस्प्ले 8T OLED पैनल 1.5K रिजॉल्यूशन और इंडस्ट्री का बेस्ट 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ दी जा सकती है।
प्रोसेसर: आईकू के फ्लैगशिप स्मार्टफोन में परफॉर्मेंस के लिए पावरफुल MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट मिल सकता है।
स्टोरेज: अपकमिंग फोन के टॉप मॉडल में 16 GB तक RAM और 512 GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।
पढ़ें :- अंतरिक्ष में खुलेगा ‘पेट्रोल पंप’, रोबोट हटाएगा कचरा; दवाइयों से खेती तक भारत के स्पेस स्टार्टअप्स फाउंडर्स ने पीएम से साझा किया प्लान
कैमरा: यह फोन बैक पैनल पर डुअल-कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है। जिसमें 50-MP का 1/.56-इंच का प्राइमरी कैमरा और एक 50-MP का अन्य लेंस हो सकता है। इसके अलावा, 16-MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है।
बैटरी: फोन को 6,000mAh या उससे ज्यादा की क्षमता वाली बैटरी के साथ आ सकता है। इसको चार्ज करने के लिए 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है।