Iran Strikes Baluchi : ईरान ने पाकिस्तान में आतंकवादी समूह जैश अल-अदल के दो “महत्वपूर्ण मुख्यालयों” पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला कर उन्हें नष्ट कर दिया। हमले के बाद पाकिस्तान ने ईरान के मुख्य राजनयिक को तलब किया और हवाई क्षेत्र के उल्लंघन की निंदा की। पाक विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमारे हवाई क्षेत्र के उल्लंघन के गंभीर परिणाम हो सकते हैं। खबरों के अनुसार, हमले पाकिस्तान के बलूचिस्तान के एक क्षेत्र पर केंद्रित थे जहां जैश अल-अदल का “सबसे बड़ा मुख्यालय” स्थित था।
पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान
पश्चिम एशिया में हमास और इजराइल के युद्ध के कारण में पहले से ही स्थिति तनावपूर्ण है, ऐसे में ईरान के इन हमलों ने चिंता और बढ़ा दी है। पाकिस्तान में यह हमला ईरान द्वारा इराक और सीरिया में इसी तरह के हमले किए जाने के एक दिन बाद किया गया है।
पाकिस्तान ने ‘‘अपनी संप्रभुता के इस उल्लंघन” की कड़ी निंदा करने के लिए ईरान के प्रभारी राजदूत को विदेश मंत्रालय में तलब किया।