Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Iran-Israel War: अमेरिका के बाद क्या रूस की भी युद्ध में होगी एंट्री? ईरान के विदेश मंत्री पुतिन से करेंगे मुलाकात

Iran-Israel War: अमेरिका के बाद क्या रूस की भी युद्ध में होगी एंट्री? ईरान के विदेश मंत्री पुतिन से करेंगे मुलाकात

By शिव मौर्या 
Updated Date

Iran-Israel War: ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में अमेरिका की एंट्री हो गयी है। अमेरिका की एंट्री के बाद अब पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक समीकरण तेजी से बदलते दिख रहे हैं। इन सबके बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने के लिए मॉस्को रवाना हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि, अराघची मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच कल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे।

पढ़ें :- सम्राट चौधरी पर होगी FIR? पीड़िता की पहचान वाली पोस्ट पर तेजस्वी का सवाल, 120 प्रोफाइल पर पहले ही हो चुकी FIR

ईरान के विदेश मंत्री की तरफ से ये जानकारी अमेरिका के द्वारा किए गए हमले के कुछ घंटों बाद दी गयी है। ईरान-इजरायल संघर्ष में अमेरिका की सीधी सैन्य एंट्री के बाद अब तीसरे विश्व युद्ध की अटकलें शुरू हो गयी हैं।

वहीं, अराघची ने कहा, रूस ईरान का मित्र है, हम हमेशा एक-दूसरे से सलाह करते हैं। उन्होंने आगे कहा, मैं आज दोपहर मॉस्को जा रहा हूं और कल सुबह रूसी राष्ट्रपति के साथ गंभीर वार्ता करूंगा। यह बयान उन्होंने इस्तांबुल में OIC (इस्लामिक सहयोग संगठन) शिखर सम्मेलन के मौके पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया।

बता दें कि, दो दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दे दिए थे कि ईरान-इजरायल युद्ध में कुछ बड़ा होने वाला है। ट्रंप ने बयान में ईरान को दो हफ्तों की मोहलत दी थी, लेकिन दो दिन में ही अमेरिका ने इस मोहलत को खत्म किया और ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला बोल दिया। ईरान के परमाणु ठिकानों पर कितना नुकसान हुआ है, इसका सही आकलन होना बाकी है।

 

पढ़ें :- Cyclone Arnab : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' दी दस्तक ! इन 17 राज्यों में अगले 48 घंटे होगी आफत की बारिश
Advertisement