Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Iran–Israel War: ईरान ने खोला भारत के लिए एयरस्पेस, 1000 भारतीय लौट रहे अपने वतन

Iran–Israel War: ईरान ने खोला भारत के लिए एयरस्पेस, 1000 भारतीय लौट रहे अपने वतन

By शिव मौर्या 
Updated Date

Iran–Israel War: ईरान और इजरायल के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। दोनों देशों ने एक दूसरे पर हमले और ज्यादा तेज कर दिए हैं। इस संघर्ष में आम लोगों के मारे जाने पर दुनिया चिंतित है। वहीं, इस युद्ध के दौरान लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं। इजरायल के साथ चल रहे युद्ध के कारण ईरान ने अपना एयरस्पेस बंद करके रखा है।

पढ़ें :- सम्राट चौधरी पर होगी FIR? पीड़िता की पहचान वाली पोस्ट पर तेजस्वी का सवाल, 120 प्रोफाइल पर पहले ही हो चुकी FIR

हालांकि, इस बीच ईरान ने भारतीय समुदाय के लोगों के निकासी के लिए अपना एयरस्पेस खोल दिया है। आज रात ईरान से नई दिल्ली एक हजार भारतीय नागरिक पहुंचेंगे। भारतीय नागरिकों को ईरान से दिल्ली लाने के लिए मशहद से एयर चार्टर्ड उड़ानों की व्यवस्था की गई है। ईरान के ही विमान से ही भारतीय वतन लौटेंगे।

ईरान के स्थानीय अधिकारियों ने पुष्टि की है कि जो लोग भारतीय ईरान छोड़कर जाना चाहते हैं उनके लिए चार्टर्ड उड़ानों की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि क्षेत्रीय तनाव के बीच ईरान भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहता है।

बता दें कि, पिछले आठ दिनों से ईरान और इजरायल के बीच भीषण जंग चल रही है। इस दौरान दोनों ही देश एक-दूसरे पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले कर रहे हैं। मिसाइल हमलों के बीच ईरान ने अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर रखा है और अधिकांश अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद हैं। बावजूद इसके भारतीय छात्रों की निकासी के लिए एक स्पेशल कॉरिडोर की व्यवस्था की गई है। भारत ने बुधवार को ईरान से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए ‘ऑपरेशन सिंधु’ लॉन्च किया था।

 

पढ़ें :- Cyclone Arnab : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' दी दस्तक ! इन 17 राज्यों में अगले 48 घंटे होगी आफत की बारिश
Advertisement