Iran lifts WhatsApp and Google Play ban : ईरान ने कहा कि वह व्हाट्सएप और गूगल प्ले पर प्रतिबंध हटाकर दुनिया के कुछ सबसे कड़े इंटरनेट प्रतिबंधों में ढील देना शुरू करेगा – यह इस बात का संकेत है कि अधिकारी घरेलू विरोधियों को शांत करना चाहते हैं क्योंकि इस्लामी गणराज्य प्रमुख आर्थिक और विदेश नीति चुनौतियों का सामना कर रहा है।
पढ़ें :- बोइंग में हजारों नौकरियों का अवसर, हर सप्ताह जोड़ रहा 100 से ज्यादा नए फैक्ट्री वर्कर्स
ईरान की सरकार ने मंगलवार को कहा कि उसने दो साल से अधिक समय के बाद ‘व्हॉट्सऐप’ और ‘गूगल प्ले’ से प्रतिबंध हटा लिया है। खबरों के अनुसार, ‘सुप्रीम काउंसिल ऑफ साइबर स्पेस’ ने राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन की अध्यक्षता में एक बैठक में यह निर्णय लिया।
राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर प्रतिबंध हटाने का संकल्प लिया है। ईरान के संचार मंत्री सत्तार हेशमी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इस निर्णय को प्रतिबंध हटाने की दिशा में ‘‘पहला कदम’’ बताया और अन्य सेवाओं से प्रतिबंध हटाने का संकेत देते हुए कहा कि ऐसे और भी कदम उठाए जाएंगे।
राजधानी तेहरान और अन्य शहरों में ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को कई लोगों ने बताया कि वे कंप्यूटर पर उपरोक्त दोनों सेवाओं का लाभ उठा पा रहे हैं लेकिन मोबाइल फोन पर अब भी यह सेवा शुरू नहीं कर पा रहे हैं।