Ramanavami Date 2026: देशभर में चैत्र नवरात्रि का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। माता के पंडाल सजे हुए हैं और आज नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जा रही है। इस बीच, चैत्र नवरात्रि के आखिरी दिन यानी नवमी तिथि यानी राम नवमी को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। इस दिन ही भगवान राम का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। आइये जानते हैं कि इस वर्ष राम नवमी कब है और किस मुहुर्त में राम जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
पढ़ें :- Ram Navami 2026 : रामनवमी पर बनेगा ग्रहों का दुर्लभ संयोग, शुभ राजयोग बन रहे हैं
दरअसल, चैत्र नवरात्रि इस बार पूरे नौ दिन की नहीं, बल्कि आठ दिन की है। अष्टमी और नवमी तिथि एक ही दिन लग रही हैं। वहीं, भगवान राम का जन्मोत्सव चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि यानी 26 मार्च और 27 मार्च 2026 दोनों दिन मनाया जाएगा। क्योंकि नवमी तिथि 26 मार्च को सुबह 11 बजकर 48 मिनट पर शुरू होगी और 27 मार्च 2026 को सुबह 10 बजकर 06 मिनट तक मान्य होगी। यह दिन दुनियाभर के राम भक्तों के लिए काफी अहम है, रामलला के जन्मोत्सव को बड़े धूमधाम से मनाते हैं।
ज्योतिषियों के अनुसार, भगवान श्रीराम का जन्म नवमी तिथि पर अभिजीत मुहूर्त में हुआ था और नवमी की तिथि की शुरुआत 26 मार्च की सुबह 11.30 से हो रही है तो इस दिन ही श्रीराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। राम नवमी के दिन पुनर्वसु नक्षत्र का संयोग भी रहेगा, जिसमें भगवान राम का जन्म हुआ था। रामनगरी अयोध्या में श्रीरामलला का भव्य जन्मोत्सव 27 मार्च 2026 शुक्रवार को दोपहर 12 बजकर 27 मिनट पर आरंभ होगा।
दूसरी तरफ, नवमी तिथि 27 मार्च 2026 को सुबह 10 बजकर 06 मिनट तक रहेगी। ऐसे में कुछ स्थानों पर उदया तिथि की अनुसार राम नवमी 27 मार्च को मनाई जाएगी। हालांकि, नवरात्रि के कन्या पूजन का अनुष्ठान भी 27 मार्च को ही किया जाएगा। जिसके बाद व्रती पारण करेंगे।