Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Israel-Hezbollah : लेबनान में घुसी इजरायली सेना , हिज्बुल्लाह के खिलाफजमीनी ऑपरेशन किया शुरू

Israel-Hezbollah : लेबनान में घुसी इजरायली सेना , हिज्बुल्लाह के खिलाफजमीनी ऑपरेशन किया शुरू

By अनूप कुमार 
Updated Date

Israel-Hezbollah : इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों (Hezbollah bases) को ध्वस्त कर दिया है। हिजबुल्लाह खिलाफ अपने अभियान को और तेज करते हुए इजरायल पर जमीनी सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है। इससे पहले इजरायल लेबनान में केवल हवाई हमले कर रहा था। खबरों के अनुसार, इजरायल डिफेंस फोर्स(Israel Defense Force)  ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट भी किया है और बताया है कि इन हमलों को पूरी तरह से राजनीतिक नेतृत्व के तहत किया जा रहा है और जो भी सटीक खुफिया जानकारी मिली है, उसके आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है।

पढ़ें :- 11 साल बाद अमेरिका पहुंचे शी जिनपिंग, स्वागत पर एयरपोर्ट पहुंचे ट्रंप

IDF की पोस्ट के मुताबिक, ‘कुछ घंटों पहले, राजनीतिक नेतृत्व के निर्णय के अनुसार, इजरायली सेना (आईडीएफ) (Israeli Army)  ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के आतंकवादी ठिकानों और बुनियादी ढांचे के खिलाफ सटीक खुफिया जानकारी के आधार सीमित और लक्षित जमीनी हमले शुरू किए है। ये ठिकाने सीमा के पास के गांवों में स्थित हैं और इजरायल के उत्तरी इलाकों के लिए तत्काल खतरा पैदा कर रहे हैं।’

पढ़ें :- पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयर स्ट्राइक , कंधार में जोरदार धमाका

 

 ऑपरेशन से मिलेगी इजरायली वायु सेना को मदद
आईडीएफ ने ‘X’ पर जो पोस्ट की उसमें आगे बताया गया कि आईडीएफ जनरल स्टाफ और उत्तरी कमान द्वारा निर्धारित एक व्यवस्थित योजना के अनुसार काम कर रही है, जिसके लिए आईडीएफ सैनिकों ने हाल के महीनों में प्रशिक्षण लिया है और तैयारी की है। इन जमीनी ऑपरेशनों को इजरायली वायु सेना और तोपखाने से सटीक हमला करने में मदद मिल रही है और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है।’

 

 

 

पढ़ें :- UAE में कर्नाटक के व्यक्ति की हत्या, बैग में मिले शव के 9 टुकड़े: पत्नी-बेटा भी लापता

 

Advertisement