Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Israel-Iran War : ईरान पर इजरायल का अक्रामक हमला , मिसाइल साइट्स और सैन्य ठिकाने किए ध्वस्त

Israel-Iran War : ईरान पर इजरायल का अक्रामक हमला , मिसाइल साइट्स और सैन्य ठिकाने किए ध्वस्त

By अनूप कुमार 
Updated Date

Israel-Iran War : मिडिल ईस्ट में चल रही जंग दिनों दिन तेज होती जा रही है। इस युद्ध का असर पूरी दुनिया के देशों में साफ दिख रहा है। दुनिया भर में पेट्रोलियम पदार्थो को लेकर हलचल मची हुई है। इसी क्रम में  इजरायल ने रविवार को ईरान की राजधानी तेहरान पर बड़े पैमाने पर हमले को अंजाम दिया है। इजरायल डिफेंस फोर्स के मुताबिक, इन हमलों में ईरान के अहम सैन्य ढांचे को निशाना बनाया गया।

पढ़ें :- Israel-Iran War Again: इजराइल और ईरान एक-दूसरे पर बरसा रहे मिसाइलें, सीजफायर के बाद अब तक सबसे गंभीर तनाव

खबरों के अनुसार, इन एयरस्ट्राइक में बैलिस्टिक मिसाइल उत्पादन (Ballistic Missile Production) और स्टोरेज साइट्स, एयर डिफेंस सिस्टम (Air Defense System) और निगरानी चौकियों को निशाना बनाया गया। इसके अलावा, कई अस्थायी कमांड सेंटर (Temporary Command Center) भी तबाह कर दिए गए, जहां से ईरानी कमांडर ऑपरेशन चला रहे थे।

इजरायली सेना ने दावा किया कि ये हमले खुफिया जानकारी के आधार पर किए गए। इन हमलों का मकसद ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर करना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेहरान में कई हथियार उत्पादन केंद्र (Weapon Production Center) और मिसाइल सुविधाओं को भी निशाना बनाया गया। यह हमला उस व्यापक अभियान का हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें इजरायल लगातार ईरान के सैन्य और परमाणु ढांचे (Atomic Structure) को निशाना बना रहा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर टारगेट की तस्वीर शेयर करते हुए आईडएफ ने जानकारी दी कि इस अभियान में “ईरानी आतंकवादी शासन” से जुड़े कई ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिनमें दर्जनों हथियार भंडारण और उत्पादन सुविधाएं शामिल हैं। एक्स पोस्ट के अनुसार, हमलों के दौरान कई अस्थायी कमान केंद्रों को भी ध्वस्त कर दिया गया, जिनमें वे स्थान भी शामिल थे जहां कथित तौर पर कमांडर काम कर रहे थे।

पढ़ें :- क्या मिडिल-ईस्ट में थमेगी जंग? अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो सप्ताह का अस्थायी युद्धविराम किया एलान
Advertisement