israel-lebanon war : मध्य पूर्व में शांति बहाली की तमाम कोशिशों को उस समय झटका लगा जब शनिवार को इजरायल ने लेबनान पर हवाई हमला कर दिया। इसी के साथ अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते की शर्तों को इजरायल नहीं मानता हुआ दिखाई दे रहा है। इस हमले में पांच लोगों की मौत की खबर है।
पढ़ें :- ईरान-इजरायल संघर्ष में मौतों का सही आंकड़ा अब भी रहस्य, 7300 जानें जाने का दावा !
खबरों के अनुसार, ये हमले तब हुए जब इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच युद्धविराम लागू होने के कुछ ही घंटे बीते हैं। इसी के साथ इस तरह के नए हमले युद्धविराम के भविष्य और क्षेत्र में फिर से तनाव बढ़ने की संभावना को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। लेबनानी सरकारी मीडिया के अनुसार, इजरायली युद्धक विमानों और ड्रोनों ने रात भर नबातीह क्षेत्र में कई स्थानों को निशाना बनाकर हमले किए, जिससे आवासीय क्षेत्रों को भारी नुकसान पहुंचा।
इजरायली हमले में कई इमारतें तबाह
खबरों के मुताबिक, इजरायल के ताजा हमलों में कई घर और इमारतें तबाह हो गई हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार तड़के नबातीह और उसके आसपास तोपखाने से गोलाबारी की भी खबरें सामने आईं। जिससे स्थानी लोगों में खौफ पैदा हो गया। क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते के बाद उन्हें भी क्षेत्र में युद्धविराम और हिंसा के खत्म होने की उम्मीद थी। लेकिन शांति समझौते के बाद भी इजरालय हमले कम करने का नाम नहीं ले रहा है। जिससे ऐसा लगता है कि इजरायल को इस Peace agreements की शर्तें मंजूर नहीं हैं।