Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. यह कहना गलत है कि पीएम मोदी ने जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया : पी. चिदंबरम

यह कहना गलत है कि पीएम मोदी ने जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया : पी. चिदंबरम

By Abhimanyu 
Updated Date

PM Modi’s record-breaking tenure : देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बनें रहने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस मामले में उन्होंने आज़ाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को पीछे छोड़ दिया है। इस बीच, पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने पीएम मोदी के लंबे समय तक प्रधानमंत्री बनें रहने की तारीफ की है, लेकिन उन्होंने पंडित नेहरू का रिकॉर्ड तोड़े जाने की बात मीडिया द्वारा कहने जाने पर आपत्ति जाहिर की है।

पढ़ें :- NDA परिवार के तौर पर हमने देश के विश्वास को हमेशा और मजबूत किया...12 साल का कार्यकाल पूरा होने पर बोले पीएम मोदी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने एक्स पोस्ट में लिखा, “भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर श्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन एक तारीफ़ के काबिल कामयाबी है। लेकिन यह कहना गलत है कि उन्होंने जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। क्या हम भूल सकते हैं कि नेहरू 1947 से 1952 तक प्रधानमंत्री थे? क्या हम इसे मिटा सकते हैं? इस पर कमेंट करने की ज़रूरत नहीं है कि BJP का हिसाब उन्हें मंज़ूर है या नहीं; लेकिन हैरानी की बात यह है कि मीडिया बिना किसी वजह के BJP के दावे को छापता है। ”

चिदंबरम ने आगे लिखा, “आइए हम प्रधानमंत्री श्री मोदी की 12 साल की कामयाबी की तारीफ़ करें। साथ ही, आइए हम भारत रत्न नेहरू की 17 साल की कामयाबी की तारीफ़ करें। आइए हम याद रखें कि 1947 से 1952 तक डेमोक्रेसी को उसके शुरुआती दौर से ही पालने-पोसने का क्रेडिट जवाहरलाल नेहरू को जाता है।”

पढ़ें :- मोदी सरकार ने 12 वर्षों में पेपर लीक, परीक्षा चोरी, टेंडर में धांधली को संरक्षण देकर बनाया संगठित अपराध का सिंडिकेट : राहुल गांधी
Advertisement