Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बहुत दुख की बात है की हमारे वीर जवानों के लिए जो अमर ज्योति जलती थी, उसे आज बुझा दिया जाएगा: राहुल गांधी

बहुत दुख की बात है की हमारे वीर जवानों के लिए जो अमर ज्योति जलती थी, उसे आज बुझा दिया जाएगा: राहुल गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। इंडिया गेट पर बने अमर जवान ज्योति (Amar Jawan Jyoti) की मशाल की लौ आज यानी 21 जनवरी से बंद हो जाएगी। इस मशाल को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की लौ में मिला ​दिया जाएगा। केंद्र सरकार ने ये फैसला लिया है। वहीं, अब इसको लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है।

पढ़ें :- हम आवाज उठाते रहते हैं, हम डरने वाले नहीं हैं...प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना
पढ़ें :- Rainfall Alert: भीषण गर्मी के बीच बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश से मिलेगी राहत

उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि, ‘बहुत दुख की बात है कि हमारे वीर जवानों के लिए जो अमर ज्योति जलती थी, उसे आज बुझा दिया जाएगा। कुछ लोग देशप्रेम व बलिदान नहीं समझ सकते-कोई बात नहीं…हम अपने सैनिकों के लिए अमर जवान ज्योति एक बार फिर जलाएंगे।’ बता दें कि, 1972 में इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति का निर्णय किया गया था।

इसका निर्माण 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों की याद में किया गया था। वहीं, इस युद्ध के 50 साल होने पर इसे राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शिफ्ट करने का फैसला किया गया है। इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति के रूप में जलने वाली आग की लौ का गणतंत्र दिवस से पहले राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जलने वाली लौ में विलय कर दिया जाएगा।

Advertisement