Priyanka Gandhi on Delhi’s air pollution: देश की राजधानी दिल्ली में हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। रविवार को वायु प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है। सीपीसीबी के अनुसार, दिल्ली में एम्स और आस-पास के इलाकों में एक्यूआई 421 दर्ज किया गया है, जोकि गंभीर कैटेगरी है। इस बीच वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली में जहरीली होती हवा को लेकर चिंता व्यक्त की है।
पढ़ें :- दिल्लीवालों के लिए बारिश बनी वरदान, हवा की गुणवत्ता सुधरकर हुई 97
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने रविवार को एक्स पोस्ट में लिखा, “पहले वायनाड और फिर बिहार के बछवाड़ा से दिल्ली की हवा में लौटना वाकई चौंकाने वाला है। इस शहर को ढँके प्रदूषण ने मानो उस पर एक धूसर आवरण डाल दिया हो। अब समय आ गया है कि हम सब अपनी राजनीतिक मजबूरियों की परवाह किए बिना एकजुट होकर इस बारे में कुछ करें। केंद्र और राज्य सरकार को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए, इस भयावह स्थिति को कम करने के लिए वे जो भी कदम उठाएँगे, हम सब उनका समर्थन और सहयोग करेंगे। साल दर साल दिल्ली के नागरिक इस ज़हरीलेपन का शिकार होते हैं और उनके पास कोई उपाय नहीं है।
प्रियंका ने आगे लिखा, “सांस की समस्याओं से जूझ रहे लोगों, रोज़ाना स्कूल आने-जाने वाले बच्चों और ख़ासकर बुज़ुर्गों को इस गंदी धुंध को दूर करने के लिए तत्काल हस्तक्षेप की ज़रूरत है, जिसे हम सब साँस ले रहे हैं। रेखा गुप्ता (@gupta_rekha), भूपेन्दर यादव (@byadavbjp), नरेंद्र मोदी (@narendramodi), कृपया तुरंत कदम उठाएं।”
Returning to the Delhi air from Wayanad first, then Bachwara in Bihar is truly shocking. The pollution enveloping this city is like a grey shroud thrown over it.
It’s really about time all of us get together regardless of our political compulsions and do something about it. The…
पढ़ें :- दिल्ली में आज से वर्क फ्रॉम होम और PUC के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल; प्रदूषण कंट्रोल करने के लिए कई पाबंदियां लागू
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 2, 2025
सुबह आठ बजे राजधानी के इन इलाकों में हवा ‘बहुत खराब’ श्रेणी की गई दर्ज
आनंद विहार : (298) AQI
अलीपुर : (258) AQI
पढ़ें :- Delhi Air Pollution: दिल्ली सरकार केवल इन मजदूरों के खाते में भेजेगी 10 हजार रुपये, जानिए डिटेल्स
अशोक विहार : (404) AQI
चांदनी चौक : (414)
द्वारका सेक्टर-8 : (407) AQI
आईटीओ : (312) AQI
मंदिर मार्ग : (367) AQI
ओखला फेज़-2 : (382) AQI
पढ़ें :- 'अगर दिल्ली में सांस लेने लायक हवा चाहते हैं तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें...' CM रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील
पटपड़गंज : (378) AQI
पंजाबी बाग : (403) AQI
आरके पुरम : (421) AQI
लोधी रोड : (364) AQI
रोहिणी : (415) AQI
सिरीफोर्ट : (403) AQI