1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के पालम में आग का कहर, 5 मंजिला बिल्डिंग में 7 लोग जिंदा जले, 3 बच्चे भी शामिल

दिल्ली के पालम में आग का कहर, 5 मंजिला बिल्डिंग में 7 लोग जिंदा जले, 3 बच्चे भी शामिल

देश की राजधानी नई दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार सुबह एक भीषण आग ने बड़ा हादसा कर दिया। साध नगर की एक 5 मंजिला इमारत में लगी आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इस दर्दनाक घटना में 7 लोगों की जलकर मौत हो गई, जिनमें 3 मासूम बच्चे भी शामिल हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। देश की राजधानी नई दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार सुबह एक भीषण आग ने बड़ा हादसा कर दिया। साध नगर की एक 5 मंजिला इमारत में लगी आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इस दर्दनाक घटना में 7 लोगों की जलकर मौत हो गई, जिनमें 3 मासूम बच्चे भी शामिल हैं।

पढ़ें :- सत्य निकेतन में इमारत ढहने की खबर बेहद चिंताजनक, हर छात्र की जान कीमती है और उसकी रक्षा हर हाल में होनी चाहिए: राहुल गांधी

सुबह करीब 7 बजे आग लगने की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस (Delhi Fire Service) की टीम हरकत में आई और मौके पर एक साथ 30 दमकल गाड़ियां भेजी गईं। पुलिस और अन्य इमरजेंसी टीमें भी तुरंत पहुंच गईं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद बिल्डिंग में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए दो लोगों ने ऊंचाई से छलांग लगा दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बाकी लोग, जिनमें बच्चे भी शामिल थे, धुएं और आग की लपटों में फंस गए और बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिल पाया।

यह इमारत घनी आबादी वाले इलाके में बनी हुई थी, जिसमें बेसमेंट और नीचे की मंजिलों पर कपड़े और कॉस्मेटिक की दुकानें थीं, जबकि ऊपर की मंजिलों पर परिवार रहता था। सुबह का समय होने के कारण दुकानें बंद थीं, लेकिन घरों में लोग मौजूद थे। काफी देर की मशक्कत के बाद जब आग पर काबू पाया गया, तब अंदर से 7 लोगों के शव बरामद किए गए। फिलहाल आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है और जांच जारी है। इस हादसे ने एक बार फिर रिहायशी इलाकों में सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रिपोर्ट: हर्ष गौतम

पढ़ें :- बिहार ने RJD, बंगाल ने TMC और दिल्ली ने AAP को नकार दिया, अब अगला नंबर सपा का: केशव मौर्य

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...