आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले उसके साथ मारपीट भी की गई। कहा जा रहा है कि, हत्या गला घोंटकर की गई है और इसके लिए मोबाइल के चार्जर का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। मृतका ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर ली थी और इन दिनों संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तैयारी कर रही थी। वह इकलौती बेटी थी। उसकी इस तरह की मौत से परिवार गहरे सदमे में है।
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी में एक सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां पर एक आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि, युवती की हत्या की गयी है। इसका शक घरेलू सहायक पर जताया जा रहा है, जो वारदात के बाद से फरार चल रहा है। वहीं, पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि, मृतका के माता-पिता सुबह करीब 6 से 6:30 बजे के बीच जिम के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया है। दंपति जब घर वापस लौटे तो बेटी को मृत हालात में देख उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलने के बाद के बाद पुलिस के होश उड़ गए। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए। शुरुआती जांच में मृतका के सिर और गर्दन पर चोट के निशान पाए गए हैं।
आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले उसके साथ मारपीट भी की गई। कहा जा रहा है कि, हत्या गला घोंटकर की गई है और इसके लिए मोबाइल के चार्जर का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। मृतका ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर ली थी और इन दिनों संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तैयारी कर रही थी। वह इकलौती बेटी थी। उसकी इस तरह की मौत से परिवार गहरे सदमे में है।
वहीं, इस घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो नौकर आसपास इलाके में देखा गया है, जिससे शक और गहरा गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।