1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Braj Bahu Saas Parikrama : सिर पर बैठाकर बहू ने सास को कराई ब्रज 84 कोस की परिक्रमा, समर्पण और आस्था की अनूठी मिसाल

Braj Bahu Saas Parikrama : सिर पर बैठाकर बहू ने सास को कराई ब्रज 84 कोस की परिक्रमा, समर्पण और आस्था की अनूठी मिसाल

. समाज में सेवा, समर्पण और आस्था के ऐसे उदाहरण सामने आते हैं कि लोगों को कहना ही पड़ता है कि रिश्तों में अभी जान बाकी है। ब्रज क्षेत्र में चल रही 84 कोस परिक्रमा के दौरान लोगों को ऐसा दृश्य देखने को मिला कि लोग भावुक हो गए।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Braj Bahu Saas Parikrama : समाज में सेवा, समर्पण और आस्था के ऐसे उदाहरण सामने आते हैं कि लोगों को कहना ही पड़ता है कि रिश्तों में अभी जान बाकी है। ब्रज क्षेत्र में चल रही 84 कोस परिक्रमा के दौरान लोगों को ऐसा दृश्य देखने को मिला कि लोग भावुक हो गए। सहपऊ में एक बहू ने अपनी बुजुर्ग सास की वर्षों पुरानी मनोकामना पूरी करने के लिए उन्हें एक टब में बैठाया और उसे अपने सिर पर उठाकर मीलों लंबी परिक्रमा कराई। कलयुग में भी त्रेता युग जैसी भक्ति और सेवा का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और भावुक भी।

पढ़ें :- प्रयागराज में सपा नेता पवन यादव की गोली मारकर हत्या, तीन बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

कलयुग में मातृसेवा के इस प्रेरणादायक दृश्य को देखकर रास्ते में चलने वाले अन्य श्रद्धालु भी नतमस्तक हो गए और बहू के संस्कारों की जमकर सराहना की। बिना थके, बिना रुके अपनी सास को सिर पर उठाकर ले जाती इस महिला का वीडियो अब इंटरनेट पर सनसनी मचा रहा है।

खास बात ये है कि परिक्रमा के दौरान जब लोगों ने बहु से नाम जानने की कोशिश की तब बहु ने बड़ी विनम्रता मना कर दिया। उसने बस इतना कहा कि इसमें उसे कोई कष्ट नहीं हो रहा है, वह तो बस अपनी सास की मुराद पूरी कर रही है।

 

पढ़ें :- UP Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्ताव पर लगी मुहर, पीआरडी के जवानों को दिया तोहफा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...