1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. us iran war : ईरान के केशम द्वीप को अमेरिका ने बनाया निशाना , तनाव बरकरार

us iran war : ईरान के केशम द्वीप को अमेरिका ने बनाया निशाना , तनाव बरकरार

मिडिल ईस्ट में शांतिप्रयासों के बीच युद्धविराम के बावजूद तनाव लगातार बढ़ रहा हैं। खाड़ी में अभी मिसाइलों के शोर सुनाई दे रहें है। खबरों के अनुसार, मंगलवार को अमेरिकी सेना ने घोषणा की कि उसने ईरान द्वारा क्षेत्रीय पड़ोसियों (Regional Neighbors) पर किए गए मिसाइल और ड्रोन हमलों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया गया।

By अनूप कुमार 
Updated Date

us iran war :  मिडिल ईस्ट में शांतिप्रयासों के बीच युद्धविराम के बावजूद तनाव लगातार बढ़ रहा हैं। खाड़ी में अभी मिसाइलों के शोर सुनाई दे रहें है। खबरों के अनुसार, मंगलवार को अमेरिकी सेना ने घोषणा की कि उसने ईरान द्वारा क्षेत्रीय पड़ोसियों(Regional Neighbors) पर किए गए मिसाइल और ड्रोन हमलों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया गया।

पढ़ें :- Russia Ukraine War : रूस ने यूक्रेन मेंजेलेंस्की के होमटाउन पर किया ड्रोन अटैक , 14 लोगों की मौत

दूसरी तरफ अमेरिकी केंद्रीय कमान के एक अधिकारिक बयान में कहा कि ईरान ने क्षेत्रीय पड़ोसियों की ओर से कई Ballistic Missiles दागीं। हालांकि, सभी अपने लक्षित लक्ष्यों को भेदने में विफल रही है।

अमेरिकी कमान ने आगे कहा कि कुवैत पर दागी गई दो मिसाइलें या तो अपने लक्ष्य से चूक गईं या फिर रास्ते में ही टूट गईं। बहरीन पर दागी गईं तीन मिसाइलों को अमेरिका और बहरीन की वायु रक्षा बलों (Air Defense Forces) ने तुरंत रोक दिया। राहत वाली बात है कि कोई भी व्यक्ति इसमें घायल नहीं हुआ है।

अमेरिका के सैन्य कमान (Military Command) का कहना है कि ईरान के केशम द्वीप (Kesham Island) और गोरुक क्षेत्र (Goruk Region) में स्थित रडार, ड्रोन कंट्रोल साइट्स (Drone Control Sites) और एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया गया। अमेरिका का कहना है कि ये हमले सेल्फ डिफेंस (Self-Defense) में किए गए हैं क्योंकि ईरान ने पहले ही अमेरिकी ड्रोन (American Drone) को गिरा दिया था और क्षेत्रीय जहाजों के लिए खतरा पैदा किया था।

दूसरी तरफ ईरान की मीडिया ने इन हमलों की निंदा की है और इसे आक्रामक कार्रवाई बताया है।

पढ़ें :- यमन में हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला, 58 सैनिकों की मौत; सऊदी अरब भी बना निशाना

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...