1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. टीएमसी में बगावत के बीच ममता बनर्जी ने पार्टी की सभी यूनिटों को किया भंग, अब क्या करेंगे बागी?

टीएमसी में बगावत के बीच ममता बनर्जी ने पार्टी की सभी यूनिटों को किया भंग, अब क्या करेंगे बागी?

तृणमूल कांग्रेस (TMC) में बगावत की खबरों के बीच टीएमसी सुप्रीमो ममजा बनर्जी (Mamata Banerjee) में बड़ी कार्रवाई करते हुए बंगाल में पार्टी की सभी समितियों को भंग कर दिया है। साथ ही पार्टी ने संगठन की भी समितियों को भंग कर दिया है। पार्टी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में अपने इस फैसले की जानकारी दी।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (TMC) में बगावत की खबरों के बीच टीएमसी सुप्रीमो ममजा बनर्जी (Mamata Banerjee) में बड़ी कार्रवाई करते हुए बंगाल में पार्टी की सभी समितियों को भंग कर दिया है। साथ ही पार्टी ने संगठन की भी समितियों को भंग कर दिया है। पार्टी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में अपने इस फैसले की जानकारी दी।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीट पर उपचुनाव की तारीख का एलान, ममता बनर्जी लड़ सकती हैं चुनाव?

पढ़ें :-  West Bengal Politics: ‘ये प्यार भरे बुलावे हैं’- TMC नेताओं को पुलिस समन पर महुआ मोइत्रा का तंज

बता दें कि पश्चिम बंगाल में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस में विधायकों की टूट की अटकलें लगाई जा रही हैं। विधानसभा में नेता विपक्ष को लेकर मचे बवाल के बीच ममता बनर्जी ने बड़ा फैसला किया है। टीएमसी सुप्रीमो ने तत्काल प्रभाव से TMC के सभी यूनिटों को भंग कर दिया है। पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि गहन विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया गया है। इसके तहत पश्चिम बंगाल में पार्टी की हर स्तर की संगठनात्मक इकाइयों को समाप्त कर दिया गया है। साथ ही पार्टी से जुड़े सभी फ्रंटल संगठनों पर भी यह फैसला लागू होगा।

पार्टी हर स्तर पर आत्म-निरीक्षण, कार्य-निष्पादन समीक्षा और संगठनात्मक मूल्यांकन की एक व्यापक प्रक्रिया चलाएगी। इस प्रक्रिया के निष्कर्षों के आधार पर, मुख्य संगठन और सभी अनुषांगिक संगठनों की संगठनात्मक संरचना का पुनर्गठन किया जाएगा और उचित समय पर इसकी घोषणा की जाएगी। पार्टी अपने संगठन को सुदृढ़ बनाने और उसे नए उत्साह तथा उद्देश्य के साथ भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करने हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...